Wednesday 12th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:सुई बिसंग आषाढी वायुरथ महोत्सव की तैयारी को लेकर कमेटी ने डीएम से की मुलाकात

चंपावत:कांग्रेस ने भाजपा सरकार व एसएसपी नैनीताल का फूंका पुतला

लोहाघाट विधानसभा में भाजपा से मजबूत दावेदारी करेंगे भेषज संघ संस्थापक अध्यक्ष हरगोविंद बोहरा

चंपावत:नोटिस सुनवाई, निस्तारण एवं विभिन्न फार्मों के प्रयोग पर हुई विस्तृत चर्चा

लोहाघाट:सीमांत क्षेत्रो में धान की खेती में लगा रोग। किसानो की प्रशासन से रोकथाम की मांग।

सूचना

रिपोर्ट: साहबराम : Haryana news :  हरियाणा में मिड-डे मील घोटाला, जांच करने पहुंची CBI टीम

Editor

Thu, Sep 25, 2025

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। फतेहाबाद ज़िले में करीब एक दशक (10 साल) पहले मिड-डे मील योजना में गड़बड़ी का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है।

जानकारी के मुताबिक, आरोप है कि वर्ष 2014-15 के दौरान जिले के 13 सरकारी स्कूलों में बच्चों की संख्या कम दर्ज की गई, जबकि मिड-डे मील उसी संख्या में तैयार किया गया। इस अनियमितता की जांच के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) बुधवार को टीम फतेहाबाद के गांव भिरडाना पहुंची और सरकारी स्कूलों के रिकॉर्ड खंगाले गए।Haryana news

मिली जानकारी के अनुसार 30 सितंबर 2014 से 30 सितंबर 2015 के बीच जिले से 1,400 से अधिक बच्चों के नाम काट दिए गए थे, लेकिन भोजन की मात्रा में कोई कमी नहीं की गई। इसी संदर्भ में CBI टीम ने भिरडाना के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल और प्राथमिक पाठशाला में करीब 3 घंटे तक दस्तावेज़ों की जांच की। इस दौरान टीम ने अभिभावकों और पूर्व छात्रों से भी बातचीत की गई।

ख़बरों की माने तो, जिले के कई अन्य स्कूल भी जांच के दायरे में हैं। इनमें भट्टकलों की राजकीय प्राथमिक पाठशाला, जांडलवाला बागड़ का राजकीय हाई स्कूल और सीनियर सेकेंडरी स्कूल शामिल हैं, जहां जांच पूरी हो चुकी है। गुरुवार, 25 सितंबर को टीम रतिया स्थित राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल और कन्या स्कूल का निरीक्षण करेगी।Haryana news

जरूरी खबरें