Wednesday 12th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:सुई बिसंग आषाढी वायुरथ महोत्सव की तैयारी को लेकर कमेटी ने डीएम से की मुलाकात

चंपावत:कांग्रेस ने भाजपा सरकार व एसएसपी नैनीताल का फूंका पुतला

लोहाघाट विधानसभा में भाजपा से मजबूत दावेदारी करेंगे भेषज संघ संस्थापक अध्यक्ष हरगोविंद बोहरा

चंपावत:नोटिस सुनवाई, निस्तारण एवं विभिन्न फार्मों के प्रयोग पर हुई विस्तृत चर्चा

लोहाघाट:सीमांत क्षेत्रो में धान की खेती में लगा रोग। किसानो की प्रशासन से रोकथाम की मांग।

सूचना

रिपोर्ट: साहबराम : Haryana news : हरियाणा में जेजेपी नेता करेंगें प्रदेशभर का दौरा, इस दिन होगा जेजेपी का युवा योद्धा सम्मेलन

Editor

Sat, Sep 27, 2025

Haryana news : जननायक जनता पार्टी ने अपनी गतिविधियां तेज करते हुए 16 जिलों में पार्टी की जिला बैठकों का कार्यक्रम घोषित किया है। 28 सितंबर से जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला, पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला व जेजेपी प्रदेशाध्यक्ष बृज शर्मा प्रदेशभर का दौरा करेंगे। वे सभी 22 जिलों में जाकर जेजेपी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और संगठन मजबूती पर फोकस करेंगे। इस दौरान जेजेपी भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को भी उजागर करेगी।

रविवार से जेजेपी इन कार्यक्रमों की शुरुआत करेगी। जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष और अन्य वरिष्ठ नेता 28 सितंबर को जींद और सोनीपत, 29 सितंबर को झज्जर और गुरुग्राम और 30 सितंबर को महेंद्रगढ़ जिले का दौरा करेंगे। इसके बाद वे 4 अक्टूबर को भिवानी और हिसार, 5 अक्टूबर को रोहतक और पानीपत, 6 अक्टूबर को अंबाला और यमुनानगर, 7 अक्टूबर को पंचकुला, 8 अक्टूबर को कुरुक्षेत्र और करनाल, 9 अक्टूबर को दादरी और झज्जर जिले में होंगे। इनके अलावा 12 अक्टूबर को जेजेपी कैथल जिले में युवा योद्धा जिला सम्मेलन करेगी। कार्यक्रम के आयोजक जेजेपी युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने कहा कि यह जेजेपी ‘युवा योद्धा अभियान’ का दूसरा जिला सम्मेलन कार्यक्रम होगा। उन्होंने कहा कि युवा योद्धा अभियान को लेकर जेजेपी के युवा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। दिग्विजय ने कहा कि सिरसा की तरह कैथल जिले का भी सम्मेलन ऐतिहासिक होगा और इसमें युवाओं की आवाज को मजबूती के साथ बुलंद किया जाएगा।Haryana news

जरूरी खबरें