Thursday 26th of March 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट:बर्दाखान बिसराडी सड़क में डामरीकरण न होने पर ग्रामीणों की वि0सभा चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

लोहाघाट:राजकीय इंटर कॉलेज दिगालीचौड़ के विद्यार्थियों ने शारदा नदी में राफ्टिंग का लिया आनंद।

लोहाघाट:कनेडी के भूमिदार बाबा मंदिर में सुंदरकांड पाठ का हुआ आयोजन।

चंपावत:एसडीएम ने विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ की एसआईआर को लेकर बैठक

चंपावत ललुवा पानी सड़क में पैच वर्क पर उठा सवाल लोगों ने जताई नाराजगी

रिपोर्ट: साहबराम : Haryana news : हरियाणा आएंगे गृह मंत्री अमित शाह, विशाल रैली को करेंगे संबोधित

Editor

Sun, Sep 28, 2025

Haryana news : हरियाणावासियों के लिए बड़ी खबर आई है। भाजपा जिलाध्यक्ष तेजेंद्र गोल्डी का कहना है कि केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का यह कार्यक्रम अब विशाल रैली के रूप में ही होगा, जिसके लिए सभी तैयारियां की जा रही हैं। मुख्यमंत्री नायब सैनी 29 सितंबर को बाबैन में आयोजित कार्यक्रम में पहुचेंगे, जिस दौरान वे भी तैयारियों पर समीक्षा कर सकते हैं।
 
खबरों की माने तो, जिस मेला ग्राउंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पहले ही कार्यकाल में 11 साल पहले विशाल रैली में गरजे थे। वहीं, अब दशहरे से अगले ही दिन तीन अक्तूबर को गृह मंत्री अमित शाह की गर्जना होगी। यहां से वे न केवल लागू किए गए तीन नए आपराधिक कानूनों पर आधारित एक प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे बल्कि विशाल रैली को भी संबोधित करेंगे।Haryana news

यहीं से वे कांग्रेस को भी निशाना साधते हुए वोट चोरी से लेकर बिहार चुनाव के दृष्टिगत अन्य मुद्दों पर घेर सकते हैं। इसके साथ ही वे अपने ड्रीम प्रोजेक्ट सहकारिता के जरिए आत्मनिर्भरत भारत अभियान को सफल बनाने, 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के प्रधानमंत्री मोदी के लक्ष्य पर भी विस्तार से चर्चा करते हुए पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को खास गुर दे सकते हैं।

जरूरी खबरें