Thursday 26th of March 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:राजकीय इंटर कॉलेज दिगालीचौड़ के विद्यार्थियों ने शारदा नदी में राफ्टिंग का लिया आनंद।

लोहाघाट:कनेडी के भूमिदार बाबा मंदिर में सुंदरकांड पाठ का हुआ आयोजन।

चंपावत:एसडीएम ने विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ की एसआईआर को लेकर बैठक

चंपावत ललुवा पानी सड़क में पैच वर्क पर उठा सवाल लोगों ने जताई नाराजगी

बाराकोट:लड़ीधूरा में संपन्न हुआ विशाल कन्या पूजन मां भगवती से मांगा क्षेत्र की सुख समृद्धि एवं खुशहाली का आशीर्वाद

रिपोर्ट: साहबराम : Haryana news : हरियाणा के पानीपत में महिला से गैंगरेप, चार यूट्यूबर्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Editor

Sun, Sep 28, 2025

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। पानीपत में एक महिला को किडनैप करने के बाद गैंगरेप किया गया। महिला को 4 यूट्यूबर्स ने अपना शिकार बनाया। आरोपियों में एक महिला यूट्यूबर भी शामिल है। आरोप है कि महिला यूट्यूबर ने पीड़िता पर गलत धंधा करने का आरोप लगाया और उसे अन्य 3 यूट्यूबरों के साथ संबंध बनाने के लिए कहा। जब महिला ने इनकार कर दिया, तो उसे गाड़ी में किडनैप करके जंगल में ले जाया गया।
वहां तीनों युवकों ने उसके साथ गैंगरेप किया और उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। उन्होंने उसे धमकी दी कि अगर उसने किसी को कुछ बताया या शिकायत की तो वे वीडियो वायरल कर देंगे। साथ ही जान से मारने की धमकी दी। महिला का आरोप है कि जब तीनों यूट्यूबर गैंगरेप कर रहे थे, उस दौरान उनकी महिला यूट्यूबर साथी हाथ में डंडा लेकर कुछ दूरी पर पहरा दे रही थी। महिला ने SP से मिलकर लिखित शिकायत दी, जिसके बाद सदर थाने में चारों यूट्यूबरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।Haryana news
महिला ने आगे बताया कि उक्त दिन वहां एक किरण नाम की महिला मिली। जो खुद को पत्रकार बता रही थी। उसके साथ 3 लड़के भी थे। उन्होंने अपना नाम अमन, अश्वनी व मास्टर संदीप बताया। चारों करनाल के असंध RTO से रजिस्टर्ड एक गाड़ी में सवार थे।Haryana news


जरूरी खबरें