Thursday 26th of March 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट:बर्दाखान बिसराडी सड़क में डामरीकरण न होने पर ग्रामीणों की वि0सभा चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

लोहाघाट:राजकीय इंटर कॉलेज दिगालीचौड़ के विद्यार्थियों ने शारदा नदी में राफ्टिंग का लिया आनंद।

लोहाघाट:कनेडी के भूमिदार बाबा मंदिर में सुंदरकांड पाठ का हुआ आयोजन।

चंपावत:एसडीएम ने विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ की एसआईआर को लेकर बैठक

चंपावत ललुवा पानी सड़क में पैच वर्क पर उठा सवाल लोगों ने जताई नाराजगी

रिपोर्ट: साहबराम : Haryana news : हरियाणा में पूर्व विधायक का साला गिरफ्तार, जाने क्या है पूरा मामला ?

Editor

Sun, Sep 28, 2025

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। अंबाला में क्राइम ब्रांच ने पानीपत जिले के समालखा विधानसभा से कांग्रेस के पूर्व विधायक धर्म सिंह छोकर के साले रवि को गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, रवि पर शराब तस्करी सहित अन्य गंभीर आरोप हैं। वह लंबे समय से पुलिस की निगरानी में था। क्राइम ब्रांच को कुछ दिन पहले गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी रवि अंबाला क्षेत्र में छिपा हुआ है और किसी बड़े अवैध सौदे की तैयारी कर रहा है।Haryana news

मिली सूचना के मुताबिक, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर क्राइम ब्रांच की टीम ने एक योजनाबद्ध रणनीति तैयार की। पुलिस ने आरोपी की संभावित लोकेशन पर निगरानी बढ़ाई और उसके मूवमेंट पर लगातार नजर रखी। पुख्ता सबूत मिलने के बाद टीम ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के मुताबिक, आरोपी रवि पर मुख्य रूप से शराब तस्करी के आरोप हैं। गिरफ्तारी के बाद उसे पुलिस हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की जा रही है।अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के दौरान कई बड़े खुलासे होने की संभावना है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी किस तस्करी गिरोह से जुड़ा था, उसका नेटवर्क कितना बड़ा है, और इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं।Haryana news

जरूरी खबरें