Wednesday 12th of August 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:महिलाएँ हमारी संस्कृति, खेत और आजीविका की मुख्य धुरी: श्रीमती गीता धामी

15 अगस्त तक लोहाघाट महाविद्यालय की समस्याओं का समाधान न होने पर एनएसयूआई की आंदोलन की चेतावनी।

चंपावत: विज्ञान वर्ग का संचालन न होने पर स्वाला के ग्रामीणों का चुनाव बहिष्कार का ऐलान

चंपावत:बनलेख में सड़क दुर्घटना की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी, चार घायलों का किया गया रेस्क्यू

लोहाघाट:चोमेल मे किसान सम्मान निधि के मैसेज भेज लोगों के व्हाट्सएप अकाउंट किए हैक मांगी जा रही है धनराशि

सूचना

रिपोर्ट: साहबराम : Haryana news : हरियाणा में बड़ा हादसा, पति-पत्नी बुरी तरह झुलसे

Editor

Tue, Sep 30, 2025

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। सोनीपत में कुंडली की प्रेम कॉलोनी में मंगलवार सुबह एक दंपती के घर में गैस सिलेंडर से रिसाव के कारण आग लग गई, जिससे पूरा कमरा चपेट में आ गया।

जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में पति-पत्नी झुलस गए और घरेलू सामान जल गया। घायलों को तुरंत नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।Haryana news
मिली जानकारी के अनुसार, मूल रूप से उत्तर प्रदेश के निवासी सुभाष और उनकी पत्नी सरिता प्रेम कॉलोनी में किराए के कमरे में रहते हैं और पास की फैक्ट्री में काम करते हैं। सुभाष ने सोमवार को नया गैस सिलेंडर भरवाया था। मंगलवार सुबह जब उन्होंने रेगुलेटर लगाकर चूल्हा जलाया, तभी गैस रिसाव के कारण आग भड़क उठी। आग ने तेजी से कमरे को अपनी चपेट में ले लिया।

दंपती ने सामान और नकदी बचाने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान वे घायल हो गए। पड़ोसियों ने शोर सुनकर मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे में घर का अधिकांश सामान जल गया। Haryana news

जरूरी खबरें