Wednesday 12th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:सुई बिसंग आषाढी वायुरथ महोत्सव की तैयारी को लेकर कमेटी ने डीएम से की मुलाकात

चंपावत:कांग्रेस ने भाजपा सरकार व एसएसपी नैनीताल का फूंका पुतला

लोहाघाट विधानसभा में भाजपा से मजबूत दावेदारी करेंगे भेषज संघ संस्थापक अध्यक्ष हरगोविंद बोहरा

चंपावत:नोटिस सुनवाई, निस्तारण एवं विभिन्न फार्मों के प्रयोग पर हुई विस्तृत चर्चा

लोहाघाट:सीमांत क्षेत्रो में धान की खेती में लगा रोग। किसानो की प्रशासन से रोकथाम की मांग।

सूचना

रिपोर्ट: साहबराम : Haryana: हरियाणा में अवैध कॉलोनियों की हुई पहचान, जाने क्या है सरकार का मास्टर प्लान ?

Laxman Singh Bisht

Mon, Aug 25, 2025

Haryana: हरियाणा विधानसभा सत्र में आज राजस्व एवं स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने बताया कि राज्य सरकार ने प्रदेश के शहरी निकाय क्षेत्र में 2186 अवैध कॉलोनियों और 2402 क्षेत्र खंडों की पहचान की है, जिनको मूलभूत सुविधाओं से वंचित घोषित किया जाना प्रस्तावित है।

इनमें से 836 कालोनी व 78 क्षेत्र खंडों की जिलावार सूची जारी हो चुकी है। सरकार द्वारा  वैध घोषित की गई इन कालोनियों में शीघ्र विकास कार्य करवाए जाएंगे।

करनाल से विधायक जगमोहन आनंद द्वारा करनाल में अवैध कालोनियों से संबंधित पूछे गए एक सवाल के जवाब में स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने बताया कि राज्य सरकार ने अब तक कुल 87 नगरपालिकाओं में 836 अवैध कॉलोनियां और 78 छूटे हुए क्षेत्रखंड को नागरिक सुविधाओं से वंचित क्षेत्र घोषित किया है। 

उन्होंने बताया कि करनाल विधानसभा क्षेत्र में कुल 47 कालोनियों के प्रस्ताव हैं, जिनमें से 8 कालोनियों को दिसंबर, 2023 में अधिसूचित किया जा  चुका है। इनमें 6 कालोनियां नगर निगम की सीमा से बाहर हैं व 7 कालोनियों को मानदंड पूरे ना किए जाने की वजह से अस्वीकृत कर दिया गया है। इसके अलावा करनाल शहर की 26 कालोनियों को वैध किए जाने पर विचार किया जा रहा है।

जरूरी खबरें