Sunday 29th of March 2026

ब्रेकिंग

ठाड़ा ढुंगा वार्ड में सभासद के नेतृत्व में हुआ रसोई गैस वितरण। लोगों को राहत।

चम्पावत: स्वास्थ्य विभाग की अनूठी पहल से वन राजी परिवारों तक पहुँची राहत

चंपावत:वरिष्ठ पत्रकार दिनेश चंद्र पांडे की पत्रकार के खिलाफ दर्ज मुकदमे को वापस लेने की मांग सीएम को ज्ञापन

नानकमत्ता : पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत आक्रोशित लोगों ने कोतवाली का किया घिराव

चंपावत:राजस्व लोक अदालत से मिली राहत: चम्पावत में आपसी सुलह से त्वरित निस्तारण

रिपोर्ट: साहबराम : Gold-Silver Price: सोने चांदी के नए रेट जारी, देखें आज किस रेट पर बाजार हुए बंद ?

Editor

Tue, Sep 2, 2025

Gold-Silver Price: सोने चांदी के ताजा भाव जारी हो गए है आइए जानते है आज सोने चांदी के रेटों में कितना बदलाव आया है। सोने-चांदी की कीमतों में बदलाव जारी हैं। आज मंगलवार को बाजार बंद होने तक इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार, 24 कैरेट के सोने की कीमत घटकर 104424 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई, जबकि चांदी की कीमत बढ़कर 122833 रुपये प्रति किलो हो गई।

आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है 

शुद्धता               सुबह               दोपहर               शाम का रेट
सोना 24 कैरेट    104493 रुपये    104662रुपये    104424 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट    104075 रुपये    104243 रुपये 104006 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट    95716 रुपये      95870 रुपये    95652 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट    78370 रुपये     78497 रुपये    78318 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट    61128 रुपये     61227 रुपये    61088 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी 999         122800 रुपये    123281 रुपये  122833 रुपये प्रति किलो

पिछले दिन के भाव

राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत सोमवार को 1,000 रुपये बढ़कर 1,05,670 रुपये प्रति 10 ग्राम के नये रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। इस महीने अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर में कटौती की उम्मीद और विदेशी बाजारों में मजबूत मांग के चलते सोने की कीमतों में तेजी आई। यह लगातार छठा कारोबारी सत्र है जब सोने में तेजी रही। इसके साथ ही चांदी की कीमत भी 1,000 रुपये चढ़कर 1,26,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) के नए शिखर पर पहुंच गईं।

स्थानीय बाजार में, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना सोमवार को 800 रुपये बढ़कर 1,04,800 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। पिछले बाजार सत्र में यह 1,04,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

इसके अलावा, चांदी की कीमत 1,000 रुपये बढ़कर 1,26,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) के नए शिखर पर पहुंच गईं। 

जरूरी खबरें