Wednesday 12th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:सुई बिसंग आषाढी वायुरथ महोत्सव की तैयारी को लेकर कमेटी ने डीएम से की मुलाकात

चंपावत:कांग्रेस ने भाजपा सरकार व एसएसपी नैनीताल का फूंका पुतला

लोहाघाट विधानसभा में भाजपा से मजबूत दावेदारी करेंगे भेषज संघ संस्थापक अध्यक्ष हरगोविंद बोहरा

चंपावत:नोटिस सुनवाई, निस्तारण एवं विभिन्न फार्मों के प्रयोग पर हुई विस्तृत चर्चा

लोहाघाट:सीमांत क्षेत्रो में धान की खेती में लगा रोग। किसानो की प्रशासन से रोकथाम की मांग।

सूचना

रिपोर्ट : साहबराम : Haryana : हरियाणा के इस जिले में बनेगा इलेक्ट्रिक बस डिपो, CM सैनी ने दी मंजूरी

Editor

Fri, Sep 26, 2025

Haryana : हरियाणा के हिसार वासियों के लिए एक बड़ी खबर आई है। जिले में रोडवेज कर्मशाला में चिह्नित 3 एकड़ भूमि में इलेक्ट्रिक बस डिपो बनेगा। इसके लिए CM से हरी झंडी मिल गई है। इसके बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी। मिली जानकारी के मुताबिक, मुख्यालय के अधिकारियों ने बताया कि टेंडर देने के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

इनमें सबसे कम बजट में डिपो तैयार करने वाली कंपनी को टेंडर दिया जाएगा। वहीं चिह्नित जमीन पर बस वर्कशॉप, दो मंजिला बिल्डिंग, 9 बस चार्जर इंस्टॉलेशन, चालक और परिचालकों के लिए रेस्ट रूम, शौचालय समेत आसपास चारदीवारी की जाएगी। इसके लिए अधिकारियों ने 14.25 करोड़ का एस्टीमेट तैयार किया है।

अलग से ऑफिस बनेगा

खबरों की माने, तो शहर में 50 बसों के संचालन के लिए 150 से अधिक कर्मचारी लगाए जाएंगे। इन कर्मचारियों की ड्यूटी के लिए दो मंजिला ऑफिस बनाया जाएगा। चालक और परिचालक के लिए रेस्ट रूम भी तैयार किया जाएगा।

डिपो को मिलेगी 50 ई बसें

बता दें कि डिपो में कुल 50 इलेक्ट्रिक बस मिलनी हैं। इनके संचालन और देखरेख के लिए डिपो तैयार किया जा रहा है। डिपो तैयार होने के कुछ दिन के बाद रोडवेज को सभी बसें मिल जाएंगी।

जरूरी खबरें