Friday 27th of March 2026

ब्रेकिंग

नैनीताल: खुपी में केएमयू बस दुर्घटनाग्रस्त एक की मौत सात घायल।

बाराकोट:बर्दाखान बिसराडी सड़क में डामरीकरण न होने पर ग्रामीणों की वि0सभा चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

लोहाघाट:राजकीय इंटर कॉलेज दिगालीचौड़ के विद्यार्थियों ने शारदा नदी में राफ्टिंग का लिया आनंद।

लोहाघाट:कनेडी के भूमिदार बाबा मंदिर में सुंदरकांड पाठ का हुआ आयोजन।

चंपावत:एसडीएम ने विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ की एसआईआर को लेकर बैठक

रिपोर्ट : साहबराम : Haryana : हरियाणा के बुजुर्ग किसान ने 3 साल बाद जीता केस, अब मिलेंगे लाखों रूपये; जानें क्यों

Editor

Wed, Sep 24, 2025

Haryana : हरियाणा के जींद जिले से एक बड़ी खबर आई है। यहां के गांव भैरोखेड़ा के 98 वर्षीय किसान चंद्रा ने लगभग 3 साल की कानूनी लड़ाई के बाद फसल नुकसान के मुआवजे का मामला जीत लिया। आपको बता दें कि किसान ने 13 दिसंबर 2019 को बैंक ऑफ बड़ौदा के माध्यम से 10 एकड़ गेहूं की फसल का बीमा करवाया था। उसी साल जलभराव के कारण पूरी फसल बर्बाद हो गई थी।

लगाए बीमा कंपनी के कई चक्कर

ऐसे में किसान को मुआवजे के लिए कृषि विभाग और बीमा कंपनी के कई चक्कर लगाने पड़े, लेकिन कोई समाधान न मिलने पर 23 फरवरी 2021 को अधिवक्ता रणबीर नरवाल के माध्यम से जिला उपभोक्ता आयोग में मामला दर्ज कराया। अब करीब 3 साल बाद आयोग के अध्यक्ष एके सरदाना की पीठ ने सात जून 2024 को किसान के पक्ष में फैसला सुनाया।

अब मिलेगा इतना मुआवजा

बताया जा रहा है कि उपभोक्ता कमीशन के अध्यक्ष एके सरदाना की पीठ द्वारा 7 जून 2024 को बीमा कंपनी को जवाबदेही तय करते हुए बुजुर्ग किसान को 2 लाख 57 हजार 418 रुपये मुआवजा देने का आदेश जारी किया। इसके साथ-साथ कानूनी प्रक्रिया खर्च व मानसिक पीड़ा के तौर पर भी 20 हजार रुपये किसान को देने का आदेश दिया गया।

जरूरी खबरें