Wednesday 12th of August 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:महिलाएँ हमारी संस्कृति, खेत और आजीविका की मुख्य धुरी: श्रीमती गीता धामी

15 अगस्त तक लोहाघाट महाविद्यालय की समस्याओं का समाधान न होने पर एनएसयूआई की आंदोलन की चेतावनी।

चंपावत: विज्ञान वर्ग का संचालन न होने पर स्वाला के ग्रामीणों का चुनाव बहिष्कार का ऐलान

चंपावत:बनलेख में सड़क दुर्घटना की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी, चार घायलों का किया गया रेस्क्यू

लोहाघाट:चोमेल मे किसान सम्मान निधि के मैसेज भेज लोगों के व्हाट्सएप अकाउंट किए हैक मांगी जा रही है धनराशि

सूचना

: देश के मसहूर उद्योगपति रतन टाटा का निधन पीएम मोदी ने जताया दुख उद्योग जगत के लिए बड़ा झटका देश ने खोया अपना दयालु बेटा 

Laxman Singh Bisht

Wed, Oct 9, 2024
देश के मसहूर उद्योगपति रतन टाटा का निधन पीएम मोदी ने जताया दुख देश के मशहूर उद्योगपति टाटा ग्रुप के पूर्व अध्यक्ष रतन टाटा का 86 वर्ष की उम्र में बुधवार रात मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में कुछ देर पहले निधन हो गया है तीन दिन पहले रतन टाटा की अचानक तबियत बिगड़ने पर उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था उन्हे सांस लेने में तकलीफ हो रही थी रतन टाटा के निधन पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू,पीएम मोदी सहित देश की कई बड़ी हस्तियों ने दुख प्रकट किया है रतन टाटा का जन्म 1937 में मुंबई में हुआ था रतन टाटा ने अपनी मेहनत की बदौलत टाटा समूह को काफी आगे पहुंचाया साल 2000 में पद्म भूषण से भी रतन टाटा को सम्मानित किया जा चुका है रतन टाटा देश के ही नहीं विश्व के प्रमुख उद्योगपतियों में से एक थे लखटकिया कार के निर्माता रतन टाटा ने हमेशा मध्यम व निचले तबके के लोगों के लिए सोचा गरीबों के लिए टाटा ने कई अस्पताल खोले चैरिटी के लिए भी टाटा जाने जाते है शिक्षा के क्षेत्र में भी रतन टाटा का बड़ा योगदान रहा है टाटा ग्रुप मे हजारों लोगों को रोजगार मिला है देश की तरक्की में भी रतन टाटा की महत्वपूर्ण भूमिका रही रतन टाटा का निधन उद्योग जगत व देश के लिए बड़ा झटका है रतन टाटा के निधन की खबर सुनकर महाराष्ट्र के सीएम एक नाथ सिंधे सहित बड़ी-बड़ी हस्तीया व आम लोग उनके अंतिम दर्शन के लिए अस्पताल पहुंच रहे है मुकेश अंबानी ने कहा देश ने अपना दयालु बेटा खो दिया है रतन टाटा ने हमेशा आम आदमी के दिलो में राज किया देश ने आज अपना सच्चा सपूत खो दिया है टाटा की गाड़ीया आज भी भारतीय सेना व जनता की पहली पसंद है

जरूरी खबरें