Wednesday 12th of August 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:महिलाएँ हमारी संस्कृति, खेत और आजीविका की मुख्य धुरी: श्रीमती गीता धामी

15 अगस्त तक लोहाघाट महाविद्यालय की समस्याओं का समाधान न होने पर एनएसयूआई की आंदोलन की चेतावनी।

चंपावत: विज्ञान वर्ग का संचालन न होने पर स्वाला के ग्रामीणों का चुनाव बहिष्कार का ऐलान

चंपावत:बनलेख में सड़क दुर्घटना की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी, चार घायलों का किया गया रेस्क्यू

लोहाघाट:चोमेल मे किसान सम्मान निधि के मैसेज भेज लोगों के व्हाट्सएप अकाउंट किए हैक मांगी जा रही है धनराशि

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : पहलगाम आतंकी हमले की सीएम धामी ने कड़े शब्दों मे की निंदा। आतंकियों को दिया जाएगा मुंहतोड़ जवाब: मुख्यमंत्री धामी

Laxman Singh Bisht

Tue, Apr 22, 2025

अमेरिका रूस इजरायल सहित कई देश ने आतंकी हमले की निंदा की है।जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आज मंगलवार दोपहर में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले की उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कड़े शब्दों में निंदा की है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुआ आतंकी हमला मानवता के विरुद्ध एक अमानवीय और बर्बर कृत्य है। इस कायराना हमले में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।आतंकवाद संस्कृति, शांति और मानवता के मूल्यों पर हमला है। आतंकियों की जम्मू-कश्मीर को अशांत करने की कोशिश कभी भी कामयाब नहीं होगी। इस कुकृत्य का मुँहतोड़ जवाब इन आतंकियों को अवश्य मिलेगा। मालूम हो आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत की जानकारी आ रही है।16 लोगों की मौत की पुष्टि कर दी गई है। आतंकी हमले की खबर मिलने के बाद प्रधानमंत्री मोदी अपने सऊदी दौरे को छोड़कर वापस भारत लौट रहे हैं। अमेरिका रूस इजरायल सहित कई देश ने आतंकी हमले की निंदा की है।

जरूरी खबरें