Saturday 28th of March 2026

ब्रेकिंग

ठाड़ा ढुंगा वार्ड में सभासद के नेतृत्व में हुआ रसोई गैस वितरण। लोगों को राहत।

चम्पावत: स्वास्थ्य विभाग की अनूठी पहल से वन राजी परिवारों तक पहुँची राहत

चंपावत:वरिष्ठ पत्रकार दिनेश चंद्र पांडे की पत्रकार के खिलाफ दर्ज मुकदमे को वापस लेने की मांग सीएम को ज्ञापन

नानकमत्ता : पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौतआक्रोशित लोगों ने कोतवाली का किया घिराव

चंपावत:राजस्व लोक अदालत से मिली राहत: चम्पावत में आपसी सुलह से त्वरित निस्तारण

Haryana : हरियाणा के इस जिले में 10 नई AC बसें शुरू, देखें पूरा रूटमैप

Laxman Singh Bisht

Thu, Aug 21, 2025

Haryana : हरियाणा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा के फरीदाबाद से चंडीगढ़, शिमला और देहरादून रूट पर जल्द ही नई AC बसें चलने वाली है। जानकारी के मुताबिक, इस रूट पर 10 नई बसों को चलाया जाएगा। जिसे लेकर रोडवेज विभाग कागजी कार्रवाई को पूरा कर रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा रोडवेज फरीदाबाद शाखा के महाप्रबंधक (GM) ने बताया कि, परिवहन विभाग ने फरीदाबाद डिपो को 10 नई AC बसें भेज दी है। अभी तक उनके पास बसों की संख्या 160 थी लेकिन अब 10 नई बस मिलने के बाद यह संख्या 170 हो गई है। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, इन बसों को चंडीगढ़, शिमला और देहरादून रूट पर चलाया जाएगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोग सहारनपुर और मेरठ के लिए बस सेवा की मांग कर रहे हैं। इन बसों के शुरू होने से सहारनपुर और मेरठ के यात्रियों को भी फायदा होगा। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, फरीदाबाद रोजवेज डिपो से अमृतसर, जयपुर, दिल्ली, आगरा, चंडीगढ़, शिमला, देहरादून, वैजनाथ, कटरा, मथुरा और अलीगढ़ के लिए बसे चलाई जाती हैं। इन 10 AC बसों के चलने से बसों की संख्या बढ़ी है। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, अभी तक केवल चंडीगढ़, शिमला, देहरादून, जयपुर के रूट पर ही AC बसों की सेवा थी। लेकिन अब कई दूसरे रूट पर भी लोगों को ये सेवा मिलेगी। इसके साथ ही फरीदाबाद औद्योगिक शहर है। इसलिए यहां पर दूर-दराज से लोग आकर काम करते है। नई बसों के संचालन से इन लोगों को सुविधा मिलेगी। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, माना जा रहा है कि अगले तीन दिनों में बस सेवा को शुरू किया जा सकता है। जिसके बाद रूट प्लान रेडी कर बसों को चलाया जाएगा।

जरूरी खबरें