Tuesday 11th of August 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:महिलाएँ हमारी संस्कृति, खेत और आजीविका की मुख्य धुरी: श्रीमती गीता धामी

15 अगस्त तक लोहाघाट महाविद्यालय की समस्याओं का समाधान न होने पर एनएसयूआई की आंदोलन की चेतावनी।

चंपावत: विज्ञान वर्ग का संचालन न होने पर स्वाला के ग्रामीणों का चुनाव बहिष्कार का ऐलान

चंपावत:बनलेख में सड़क दुर्घटना की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी, चार घायलों का किया गया रेस्क्यू

लोहाघाट:चोमेल मे किसान सम्मान निधि के मैसेज भेज लोगों के व्हाट्सएप अकाउंट किए हैक मांगी जा रही है धनराशि

सूचना

: लोहाघाट में लंपी वायरस से दो दुधारू गाय की हुई मौत

Laxman Singh Bisht

Thu, May 4, 2023
लोहाघाट के रायनगर चौड़ी में लंपी रोग की चपेट में आने से दो दुधारू गाय की मौत ग्रामीण क्षेत्रों में कई पशु पड़े हैं बीमार ग्राम प्रधान ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की उठाई मांग गुमदेश के बाद अब लोहाघाट के कई गांव में लंपी रोग से मवेशी बीमार हो गए हैं। लंपी रोग की चपेट में आने से शहर से लगे रायनगर चौड़ी गांव में दो दुधारू गाय की मौत हो चुकी है। ग्राम प्रधान ने सीएम को ज्ञापन भेजकर पशुपालकों को मुआवजा देने के साथ रोग की रोकथाम के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। गुरुवार को ग्राम प्रधान जितेंद्र राय ने एसडीएम कार्यालय के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर कहा है कि गांव में पशुओं में लंपी वायरस का प्रकोप फैला हुआ है। बीमारी में पशुओं को तेज बुखार आने के साथ उसके शरीर में बड़े बड़े दाने हो रहे हैं और पैर सूज जा रहे हैं। प्रधान ने बताया कि गांव के लोगों की आजीविका का मुख्य साधन पशुपालन है। ग्रामीण दूध बेचकर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। ग्राम प्रधान राय ने बताया बीमारी की चपेट में आने से गांव की महिला पशुपालक लता राय और देवकी देवी के दुधारू गाय की मौत हो गई है। जबकि कई पशु बीमार पड़े हैं। ग्राम प्रधान ने मुख्यमंत्री से पशुओं में फैली अज्ञात बीमारी को दैवीय आपदा मानते हुए पीडि़त पशुपालकों को नए पशु खरीदने के लिए मुआवजा देने के साथ रोग की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।

जरूरी खबरें