Tuesday 11th of August 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:महिलाएँ हमारी संस्कृति, खेत और आजीविका की मुख्य धुरी: श्रीमती गीता धामी

15 अगस्त तक लोहाघाट महाविद्यालय की समस्याओं का समाधान न होने पर एनएसयूआई की आंदोलन की चेतावनी।

चंपावत: विज्ञान वर्ग का संचालन न होने पर स्वाला के ग्रामीणों का चुनाव बहिष्कार का ऐलान

चंपावत:बनलेख में सड़क दुर्घटना की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी, चार घायलों का किया गया रेस्क्यू

लोहाघाट:चोमेल मे किसान सम्मान निधि के मैसेज भेज लोगों के व्हाट्सएप अकाउंट किए हैक मांगी जा रही है धनराशि

सूचना

रिपोर्ट: जगदीश जोशी : बाराकोट राजकीय अस्पताल के उच्चीकरण की मांग स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन

Laxman Singh Bisht

Tue, Jun 23, 2026

बाराकोट अस्पताल के उच्चीकरण की मांग स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन

चंपावत जिले के बाराकोट के पीएचसी को सीएचसी मे उच्चीकरण की मांग को लेकर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री उत्तराखंड सरकार सुबोध उनियाल को ज्ञापन देते हुए भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय क्षेत्र के विकास कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने वाले जुझारू कमलेश जोशी द्वारा ज्ञापन प्रेषित किया गया ।जोशी ने बताया कि विकासखंड में लगभग 50 हजार से अधिक आबादी होने से विकासखंड मे एकमात्र पीएचसी , केंद्र है जिसमे की अभी तक कोई भी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं है ।जिससे दूर दराज से मरीज प्राथमिक उपचार के लिए आते हैं, लेकिन कोई बुनियादी सुविधा न मिल पाने के कारण उन्हें 30 से 60 किलोमीटर का सफर तय कर लोहाघाट या चंपावत अस्पताल में रेफर किया जाता है।

जोशी ने स्वास्थ्य मंत्री को बताया अभी तक एक्सरे मशीन तक उपलब्ध नहीं है तथा अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं है । उन्होंने कहा दूरस्थ क्षेत्र सिमलखेत, नेत्र सलान, सील बरूडी, बोतोडी के मरीजों को 30 से 60 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है जिससे मरीजों का समय व धन बर्बाद होता है। कमलेश जोशी जो कि बीटेक करने के बाद लगातार क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं हेतु लगातार प्रयास करते आए है जिनके प्रयास से कई विकास कार्य अभी तक धरातल में हो चुके हैं।

क्षेत्र की जनता द्वारा जोशी के प्रयासों की सराहना की गई है छोटे या बड़े कार्यो को उनकी मूलभूत आवश्यकताओं के लिए वह कई प्रयास कर चुके हैं ।उनका कहना है कि मुझे अपने विकासखंड को अथवा वहां रहने वाले आम नागरिकों की जरूरत व समस्याओं के समाधान में काफी रुचि है ।मेरा प्रयास है बाराकोट की जनता की मूलभूत आवश्यकताओं को सरकार के सामने रख उनका समाधान करना है।

जरूरी खबरें