Saturday 28th of March 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:चेतोला मेले के हजारों लोग बने साक्षी ढोल नगाड़ों की धमक के साथ निकला चमू देवता का डोला।

लोहाघाट:मांगों को लेकर गरजे डिप्लोमा इंजीनियर्स छठे दिन भी हड़ताल रही जारी।

चंपावत:मीडिया कर्मियों ने फूंका खटीमा के भाजपा नेता का पुतला

टनकपुर विकास चाहिए विनाश नहीं टनकपुर–बनबसा फोरलेन में हो बदलाव: दीप पाठक

इधर प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी, उधर उत्तराखंड की झोली में एक झटके से आए 5160 करोड़,

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी को लेकर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन।

Laxman Singh Bisht

Sun, May 25, 2025

महिलाओं ने बढ़ चढ़कर किया प्रतिभाग एक से बढ़कर एक बनाई रंगोली।स्वस्थ रहने के लिए हर व्यक्ति अपने जीवन में शामिल करें योग: ज्योतिराय 21 जून को होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी चंपावत जिले में जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ आनंद सिंह गोसाई के नेतृत्व में जोर-शोर से चल रही है। इसी क्रम में रविवार को आयुष्मान आरोग्य मंदिर लोहाघाट में योग अनुदेशिका सोनिया आर्य के नेतृत्व में योगसाधिका महिलाओं की रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें योग साधिकाओ ने योग को लेकर एक से बढ़कर एक रंगोली बनाई ।कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत प्रशासक ज्योति राय ने किया ।कहा आजकल की जीवन शैली में स्वस्थ रहने के लिए सभी लोगों ने योग को अपने जीवन में शामिल करना चाहिए ।उन्होंने सभी लोगों से प्रतिदिन योग करने की अपील की। कहा जिले में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को काफी धूमधाम से मनाया जाएगा। वहीं जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉक्टर आनंद सिंह गोसाई ने बताया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी जिले में काफी जोर जोर से की जा रही है। जिले के विभिन्न विद्यालयों व सरकारी संस्थानों में प्रचार प्रसार के लिए प्रतियोगिता के अलावा योग अनुदेशकों के द्वारा साधकों को योग कराया जा रहा हैतथा प्रचार वाहन के माध्यम से भी योग दिवस का प्रचार प्रसार किया जा रहा है।डॉक्टर गोसाई ने कहा जिले में योग दिवस को काफी भव्य तौर पर मनाया जाएगा। कहा अगर हर व्यक्ति योग को अपने जीवन में शामिल कर ले तो उन्हें कई बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है ।वहीं महिलाओं ने कहा जब से उन्होंने योग करना शुरू किया है तब से उन्हें योग का काफी फायदा मिला है।कई बीमारियों से उन्हें छुटकारा मिल चुका है ।आयुष्मान आरोग्य मंदिर लोहाघाट में योग अनुदेशिका सोनिया आर्य के द्वारा प्रतिदिन महिलाओं को योगाभ्यास कराया जा रहा है।अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर लोगों में काफी उत्साह नजर आ रहा है। इस दौरान डोली वर्मा ,मुन्नी जोशी, अनीता बोरा, गीता बिष्ट, शोभा मुरारी, गीता पुनेठा , लीना खर्कवाल, बबीता जोशी ,भावना पांडे, संगीता शर्मा, दीपा जोशी , विमला अधिकारी सहित कई महिलाएं मौजूद रही।

जरूरी खबरें