Tuesday 11th of August 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:महिलाएँ हमारी संस्कृति, खेत और आजीविका की मुख्य धुरी: श्रीमती गीता धामी

15 अगस्त तक लोहाघाट महाविद्यालय की समस्याओं का समाधान न होने पर एनएसयूआई की आंदोलन की चेतावनी।

चंपावत: विज्ञान वर्ग का संचालन न होने पर स्वाला के ग्रामीणों का चुनाव बहिष्कार का ऐलान

चंपावत:बनलेख में सड़क दुर्घटना की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी, चार घायलों का किया गया रेस्क्यू

लोहाघाट:चोमेल मे किसान सम्मान निधि के मैसेज भेज लोगों के व्हाट्सएप अकाउंट किए हैक मांगी जा रही है धनराशि

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:डीएम ने बदली उप जिला चिकित्सालय के जच्चा बच्चा वार्ड की तस्वीर। आधुनिक सुविधा से लैस हुआ वार्ड

Laxman Singh Bisht

Sun, Jun 7, 2026

डीएम ने बदली उप जिला चिकित्सालय के जच्चा बच्चा वार्ड की तस्वीर। आधुनिक सुविधा से लैस हुआ वार्डलोहाघाट उप जिला चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान जिला अधिकारी चंपावत ने उप जिला चिकित्सालय के जच्चा बच्चा वार्ड की बदहाली व जगह की कमी से गर्भवती महिलाओं व उनके परिजनों को होने वाली दिक्कतों का गंभीरता से संज्ञान लिया था। जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार के द्वारा चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विराज राठी को जच्चा बच्चा वार्ड का सुधारीकरण करने तथा गर्भवती महिलाओं व उनके तीमारदारों को बेहतर सुविधा देने के निर्देश देते हुए धनराशि जारी की गई थी। चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विराज राठी ने बताया जिलाधिकारी चंपावत व सीएमओ चंपावत के निर्देश पर लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय के जच्चा बच्चा वार्ड में सुधारीकरण कार्य करवाया गया था जो कि पूरा कर लिया गया है। उन्होंने बताया सुधारीकरण कार्य के बाद जच्चा बच्चा वार्ड में होने वाली जगह की कमी पूरी तरह समाप्त हो गई है।

डॉ राठी ने बताया पहले जच्चा बच्चा वार्ड में मात्र 6 बेड थे अब वार्ड में 12 बेड स्थापित कर दिए गए हैं वार्ड को आधुनिक सुविधा से लैस करने के साथ-साथ शौचालयों व अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया गया है। चिकित्सा स्टाफ को भी बेहतर व्यवस्थाएं दी गई है। डॉ राठी ने बताया अब उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट में ही ऑपरेशन से जटिल से जटिल प्रसव किए जा रहे है। डॉ राठी ने बताया स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर मोनिका गिरी, निश्चेतक डॉक्टर रितु तथा बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ज्ञान प्रकाश व ओटी स्टाफ के द्वारा कई जटिल ऑपरेशन कर कई गर्भवती महिलाओं की जान बचाई जा चुकी है। डॉक्टर राठी ने बताया 24 घंटे टीम तैयार रहती है।

उन्होंने कहा जिलाधिकारी चंपावत के द्वारा चिकित्सालय में नए ऑपरेशन थिएटर का निर्माण करने के साथ-साथ जच्चा बच्चा वार्ड में सुधारीकरण करवाया गया। जिस कारण अब लोगों को बेहतर सुविधा मिल रही है जिसके लिए वह समस्त स्टाफ की ओर से जिलाधिकारी चंपावत को धन्यवाद देते हैं।

जरूरी खबरें