Saturday 28th of March 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर विकास चाहिए विनाश नहीं टनकपुर–बनबसा फोरलेन में हो बदलाव: दीप पाठक

इधर प्रधानमंत्री मोदी से मिले सीएम धामी, उधर उत्तराखंड की झोली में एक झटके से आए 5160 करोड़,

चंपावत:गोल्जू कॉरिडोर’ को सीएम धामी की ₹117.22 करोड़ की ऐतिहासिक मंजूरी

उधम सिंह नगर:पुलिस ने पीड़ित को ढूंढकर वापस लौटाया कीमती सामान से भरा खोया पर्स व सामान

चंपावत:सच दिखाना पड़ा भारी!” गैस संकट की खबर पर भाजपा नेता की तहरीर पर पत्रकार पर मुकदमा,

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन। बड़ी तादात में लोगों ने उठाया लाभ।

Laxman Singh Bisht

Mon, Oct 6, 2025

लोहाघाट में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन। बड़ी तादात में लोगों ने उठाया लाभ।लोहाघाट के ज्योति बैंक्विट हॉल हथरंगिया लोहाघाट में निशुल्क स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम नासविज रिटेल्स प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से निशुल्क आयोजित किया गया।जिसमें दिल्ली से आये कम्पनी के एच आर डी संजय सिंह राजपूत , उज्जयन्त सिंह राजपूत और प्रख्यात डॉ ‌विकास कोहली एवं देहरादून से आयी श्रीमती बबीता नेगी मौजूद रहे। कार्यक्रम में डॉ विकास कोहली के द्वारा स्वास्थ्य संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी लोगों को दी गई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती मंजू बिष्ट के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में श्रीमती लक्ष्मी धोनी ,श्रीमती हीरा बिष्ट‌ , श्रीमती उषा गहतोडी , श्रीमती मीना ओली , श्रीमती अनुराधा भट्ट आदि के द्वारा सहयोग किया गया। शिविर का शुभारम्भ मुख्य अतिथि प्राथमिक शिक्षक संघ लोहाघाट के अध्यक्ष गोविंद बोहरा एवं रामलीला कमेटी लोहाघाट के अध्यक्ष जीवन मेहता जी एवं विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सचिन जोशी द्वारा किया गया। शिविर मे लोहाघाट, चम्पावत, पिथोरागढ़ आदि जगहों से बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहे और सभी लोगों ने आज के इस स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का भरपूर लाभ उठाया।...

जरूरी खबरें