Wednesday 12th of August 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:महिलाएँ हमारी संस्कृति, खेत और आजीविका की मुख्य धुरी: श्रीमती गीता धामी

15 अगस्त तक लोहाघाट महाविद्यालय की समस्याओं का समाधान न होने पर एनएसयूआई की आंदोलन की चेतावनी।

चंपावत: विज्ञान वर्ग का संचालन न होने पर स्वाला के ग्रामीणों का चुनाव बहिष्कार का ऐलान

चंपावत:बनलेख में सड़क दुर्घटना की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी, चार घायलों का किया गया रेस्क्यू

लोहाघाट:चोमेल मे किसान सम्मान निधि के मैसेज भेज लोगों के व्हाट्सएप अकाउंट किए हैक मांगी जा रही है धनराशि

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : अल्मोड़ा जिला अस्पताल में आयुर्वेदिक उपचार व्यवस्था सुदृढ़ सामाजिक कार्यकर्ता संजय पाण्डे के प्रयास लाए रंग

Laxman Singh Bisht

Sun, Nov 9, 2025

अल्मोड़ा जिला अस्पताल में आयुर्वेदिक उपचार व्यवस्था सुदृढ़ सामाजिक कार्यकर्ता संजय पाण्डे के प्रयास लाए रंग

कक्ष संख्या-9 में दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता, ओपीडी में मरीजों की संख्या में वृद्धि..पंडित हर गोविंद पंत जिला चिकित्सालय, अल्मोड़ा के परिसर स्थित कक्ष संख्या-9 में संचालित जिला आयुर्वेदिक चिकित्सालय में इन दिनों पर्याप्त मात्रा में आयुर्वेदिक दवाइयां उपलब्ध हैं।मरीजों को अब पहले की तुलना में अधिक सुविधा और दवाइयों की बेहतर उपलब्धता मिल रही है।इस व्यवस्था के पीछे सामाजिक कार्यकर्ता संजय पाण्डे के अथक प्रयास हैं। उन्होंने इस मामले में चार अलग-अलग शिकायतें दर्ज करवाई थीं — जिनमें तत्कालीन जिलाधिकारी और दो चिकित्सकों के खिलाफ अनियमितताओं के आरोप लगाए गए थे।मामला अब प्रधानमंत्री कार्यालय, राज्यपाल, मुख्यमंत्री कार्यालय, मुख्य सचिव और आयुष सचिव तक पहुंच चुका है।इस दौरान जिलाधिकारी का स्थानांतरण हो चुका है और दो चिकित्सकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई प्रारंभ हो गई है।संजय पाण्डे ने उच्चाधिकारियों को आधिकारिक दस्तावेज और प्रमाण भी भेजे हैं, जिन पर कार्रवाई तय मानी जा रही है।दिलचस्प बात यह है कि आरोपित चिकित्सक स्वयं को “सचिव का खास आदमी” बताकर प्रभाव दिखाने की कोशिश कर रहे हैं, पर अब निदेशालय ने अल्मोड़ा के लिए नए आयुर्वेदिक अधिकारी की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी है।इस बीच वरिष्ठ आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. गीता पुनेठा जिला अस्पताल के कक्ष संख्या-9 में मरीजों का नियमित उपचार कर रही हैं।इन दिनों ओ.पी.डी. में मरीजों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की जा रही है, जो लोगों के विश्वास को दर्शाता है।सामाजिक कार्यकर्ता संजय पाण्डे ने नागरिकों से अपील की है कि वे जिला आयुर्वेदिक चिकित्सालय, अल्मोड़ा में उपलब्ध सुविधाओं का लाभ लें और आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति पर विश्वास बनाए रखें।

जरूरी खबरें