Friday 26th of June 2026

ब्रेकिंग

चंपावत के अनिल कोठारी ने यूपीएससी परीक्षा में हासिल किया सातवां स्थान। भारत सरकार में बने वैज्ञानिक।

लोहाघाट:28 जून से होगा पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत। पोलियो बूथों के साथ-साथ घर-घर पिलाई जाएगी पोलियो ड्रॉप।

लोहाघाट से सोना चांदी लेकर फरार बंगाल के कारीगर दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार। बांग्लादेश भागने की फिराक मे

चंपावत:कांग्रेस का छात्रों की गूंज अभियान। वीडियो प्रोजेक्शन का सफल आयोजन

लोहाघाट:नाकोट के पटोली में घर मे घुसे गुलदार का वन विभाग ने किया रेस्क्यू। ट्रेंकुलाइज किया गुलदार।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : बाराकोट:झिरकूनी में रुकने का नाम नहीं ले रहा है उल्टी दस्त का प्रकोप चार लोग अस्पताल में भर्ती।

Laxman Singh Bisht

Fri, Oct 17, 2025

झिरकूनी में रुकने का नाम नहीं ले रहा है उल्टी दस्त का प्रकोप चार लोग अस्पताल में भर्ती।

पूर्व विधायक फर्त्याल ने अस्पताल पहुंचकर मरीजों का जाना हाल-चाल सीएमओ को दिए जरूरी दिशा निर्देश।

स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर। जल स्रोत से लिए जाएंगे पानी के सैंपल।

अगल-बगल की ग्राम सभाओं में भी फैल रहा है उल्टी दस्त का प्रकोप। अभी तक नहीं चल पाया बीमारी के कारणों का पताबाराकोट।चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक के झिरकुनी ग्राम सभा में पिछले एक हफ्ते से चल रहा उल्टी दस्त का प्रकोप रुकने का नाम नहीं ले रहा है। 15 अक्टूबर को भी गांव के 8 मरीजों को लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया था। जिनमें से कुछ मरीजों को छुट्टी दे दी गई आज शुक्रवार को भी चार मरीजों को लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जिनका उपचार चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विराज राठी के दिशा निर्देश पर चल रहा है। वही आज उल्टी दस्त से पीड़ित मरीजों का हाल-चाल जानने लोहाघाट के पूर्व भाजपा विधायक पूरन सिंह फर्त्याल अस्पताल पहुंचेतथा चिकित्सा अधीक्षक से मरीजों की हालत की जानकारी ली । पूर्व विधायक के द्वारा सीएमओ से फोन वार्ता कर गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ भेजने को कहा गया। ग्राम प्रधान नवीन चंद्र जोशी ने बताया गांव में गंभीर मरीजों को लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय लाया जा रहा है तथा अन्य मरीजों का उपचार स्वास्थ्य विभाग के द्वारा गांव में किया जा रहा है उन्होंने बताया अभी अस्पताल में 6 मरीज भर्ती हैं। ग्राम प्रधान नवीन जोशी व जनप्रतिनिधि प्रकाश राय ने स्वास्थ्य विभाग से विशेषज्ञ चिकित्सकों को भेजने की मांग की है। उन्होंने बताया झिरकुनी के अलावा अगल-बगल के अन्य ग्राम सभाओं में भी ग्रामीण उल्टी दस्त से पीड़ित होने लगे हैं।सीएमओ चंपावत डॉक्टर देवेश चौहान ने बताया डॉक्टर मंजीत सिंह के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम को गांव भेज दिया गया है। जहां उनके द्वारा मरीजों का उपचार किया जा रहा है ।सीएमओ ने कहा इसके अलावा जल निगम व जल संस्थान के द्वारा पानी के स्रोतों में जाकर पानी के सैंपल लिए जाएंगे। टीम स्थिति पर नज़रें बनाई हुई है। सीएमओ ने कहा पानी की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही बीमारी के कारणों का पता लग पाएगा। उन्होंने कहा फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विराज राठी ने कहा सभी मरीजों को बेहतर उपचार दिया जा रहा है सभी की स्थिति खतरे से बाहर है।

जरूरी खबरें