Wednesday 12th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट विधानसभा में भाजपा से मजबूत दावेदारी करेंगे भेषज संघ संस्थापक अध्यक्ष हरगोविंद बोहरा

चंपावत:नोटिस सुनवाई, निस्तारण एवं विभिन्न फार्मों के प्रयोग पर हुई विस्तृत चर्चा

लोहाघाट:सीमांत क्षेत्रो में धान की खेती में लगा रोग। किसानो की प्रशासन से रोकथाम की मांग।

लोहाघाट में धूमधाम से मनाया गया नारी शक्ति सावन की उमंग सजती नारी खिलता सावन कार्यक्रम।

टनकपुर:महिलाएँ हमारी संस्कृति, खेत और आजीविका की मुख्य धुरी: श्रीमती गीता धामी

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : ऋषिकेश एम्स की डॉक्टर समेत 2 महिलाएं कोरोना पॉजिटिव उत्तराखंड पहुंच कोरोना।

Laxman Singh Bisht

Sat, May 24, 2025

बेंगलुरु और गुजरात से उत्तराखंड आई है दोनों महिलाएं । स्वास्थ्य विभाग अलर्ट।उत्तराखंड में भी कोरोना ने पैर पसार लिए है प्रदेश में दो महिलाएं कोरोना पॉजिटिव पाई गई है।कोरोना पॉजिटिव दोनों महिलाओं में एक एम्स ऋषिकेश में डॉक्टर है दूसरी महिला धार्मिक प्रवचन सुनने ऋषिकेश आई हुई थी।दोनों में कोरोना के लक्षण पाए जाने पर जांच कराई गई।गुजरात से आई महिला पहले से ही कई बीमारियों से पीड़ितहै महिला को एम्स में किया गया है एडमिट। तो वही एम्स की डॉक्टर घर पर ही इलाज करवा रही है। स्वास्थ्य महानिदेशक सुनीता टम्टा ने बताया बाहरी राज्यों से आए दो मरीजों में हुई कोरोना की पुष्टि, उत्तराखंड में संक्रमण का कोई केस नहीं है । स्वास्थ महानिदेशक ने बताया कि सभी सीएमओ को निर्देशित किया गया है कि ज्यादा से ज्यादा सैंपलिंग कर जांच की जाए, इसके साथ ही सभी अस्पतालों को अलर्ट मोड पर रखा जाए, ऑक्सीजन की किसी प्रकार की कोई कमी ना हो बेड भी खाली रखे जाएं, इसके साथ ही कोविड का यह कौन सा वेरिएंट है उसकी जिनोम सीक्वेंसिंग की जाए। वर्तमान में देश में 277 मामले कोविड के पाए गए हैं। उन्होंने लोगों से भीड़ भाड़ में न जाने तथा मास्क पहनने की अपील की है।

जरूरी खबरें