Thursday 26th of March 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने बीमा कंपनी को परिवादिनी को बीमा राशि देने के दिए निर्देश।

लोहाघाट:नसखोला में घर के पास महिलाओं पर गुलदार का हमले का प्रयास बीच में आए कुत्ते को किया घायल

लोहाघाट:व्यावसायिक सिलेंडरों की आपूर्ति ठप कारोबारी परेशान व्यापार संघ का एसडीएम को ज्ञापन।

लोहाघाट : कोली झील मे फिल्म अर्जियां: द जस्टिस ऑफ गोलजू’ की शूटिंग पालिकाध्यक्ष ने दिया क्लैप।

ऋषिकेश:एम्स की छठी मंजिल पर चड़े मरीज ने कूदने की कोशिश किसी तरह बचाई गई जान। मचा हड़कंप

रिपोर्ट: साहबराम : Sapna Choudhary: सपना चौधरी इन सुपरहिट गानों से हुई थी मशहूर, एक से एक दिए थे हिट गाने

Laxman Singh Bisht

Fri, Aug 22, 2025

Sapna Choudhary: नए गाने हों या पुराने डांस परफॉर्मेंस, सपना चौधरी तब भी सुपरहिट थीं और आज भी हैं। अब भले ही सपना कई म्यूजिक वीडियो में नजर आ रही हैं और कई गाने भी खुद प्रोड्यूस कर रही हैं, लेकिन ये डांस वीडियो उस वक्त का है।

जब सपना चौधरी रागिनी कंपटीशन के मंच पर धमाल मचाने के लिए जानी जाती थीं। दिल्ली में जन्मीं सपना चौधरी ने भले ही अपने पिता की मौत के बाद मजबूरी में डांस को अपना करियर बनाया हो, लेकिन उन्होंने अपने टैलेंट से हरियाणवी लोक गीतों और इस लोक कला को दुनिया भर में पहचान दिलाई।

यूट्यूब पर सपना का 7 साल पुराना डांस वीडियो मौजूद है, जिसमें वह 'बहू जमींदार' गाने पर जबरदस्त डांस कर रही हैं। अगर आपने ये वीडियो नहीं देखा है तो यकीन मानिए आप बहुत कुछ मिस कर रहे हैं।

सपना का ये वीडियो नजफगढ़ के रागिनी कॉम्पटीशन का है। सपना लाल सलवार सूट में तितली की तरह इठलाते हुए स्टेज पर परफॉर्म कर रही हैं। बेहद मशहूर हरियाणवी गाना 'बहू जमींदार की' पर उनके डांस का पूरा गांव दीवाना हो गया है।

इस वीडियो को 'मोहम्मद साजिद' नाम के यूट्यूब चैनल ने अपलोड किया है। सपना की लाइव परफॉर्मेंस को भले ही कम व्यूज मिले हों, लेकिन उनका डांस कमाल का है।

इस वीडियो में सपना जिस गाने 'बहू जमींदार की' पर परफॉर्म कर रही हैं उसे शीनम कैथोलिक और मुकेश फौजी ने मिलकर गाया है। गाने के बोल अजय हुडा ने लिखे हैं और उन्होंने ही इसका म्यूजिक भी तैयार किया है।

जरूरी खबरें