Wednesday 12th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:सुई बिसंग आषाढी वायुरथ महोत्सव की तैयारी को लेकर कमेटी ने डीएम से की मुलाकात

चंपावत:कांग्रेस ने भाजपा सरकार व एसएसपी नैनीताल का फूंका पुतला

लोहाघाट विधानसभा में भाजपा से मजबूत दावेदारी करेंगे भेषज संघ संस्थापक अध्यक्ष हरगोविंद बोहरा

चंपावत:नोटिस सुनवाई, निस्तारण एवं विभिन्न फार्मों के प्रयोग पर हुई विस्तृत चर्चा

लोहाघाट:सीमांत क्षेत्रो में धान की खेती में लगा रोग। किसानो की प्रशासन से रोकथाम की मांग।

सूचना

: खटीमा : बिरिया मझोला में युवक की गोली मारकर हत्या

Laxman Singh Bisht

Tue, Jul 30, 2024
बिरिया मझोला में युवक की गोली मारकर हत्या खटीमा के बिरिया मझोला में बीती रात दिनेश चंद्र की अज्ञात लोगों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई। सुबह स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही मामले में पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टीसी ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह तड़के इस बात की सूचना मिली कि ग्राम बिरिया मझोला में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। सूचना मिलने पर खटीमा कोतवाली पुलिस टीम ने मौके पर जाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस स्थानीय लोगों से पूछताछ एवं सीसीटीवी फुटेज की मदद से मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही इस हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।

जरूरी खबरें