Thursday 26th of March 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट:बर्दाखान बिसराडी सड़क में डामरीकरण न होने पर ग्रामीणों की वि0सभा चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

लोहाघाट:राजकीय इंटर कॉलेज दिगालीचौड़ के विद्यार्थियों ने शारदा नदी में राफ्टिंग का लिया आनंद।

लोहाघाट:कनेडी के भूमिदार बाबा मंदिर में सुंदरकांड पाठ का हुआ आयोजन।

चंपावत:एसडीएम ने विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ की एसआईआर को लेकर बैठक

चंपावत ललुवा पानी सड़क में पैच वर्क पर उठा सवाल लोगों ने जताई नाराजगी

: उधम सिंह नगर:प्रतिबंधित मांस के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार 

Laxman Singh Bisht

Sun, Aug 25, 2024
प्रतिबंधित मांस के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार   ऊधम सिंह नगर के बाजपुर मे गोवंश संरक्षण स्क्वायड टीम ने रविवार को बाजपुर के ग्राम कनौरी में 32 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से प्रतिबंधित पशुओं की हत्या में उपयोग किए गए उपकरण कब्जे में लिए है। गोवंश संरक्षण स्क्वायड टीम प्रभारी प्रवीण सिंह ने पकड़े गए आरोपियों को कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। गोवंश संरक्षण स्क्वायड टीम ने मुखबिर की सूचना मिली थी बाजपुर के ग्राम कनौरी में कुछ लोगों द्वारा गोवंशीय पशुवो को काटकर प्रतिबंधित मास को बेचा जा रहा। सूचना मिलते ही गोवंश संरक्षण स्क्वायड टीम प्रभारी प्रवीण सिंह ने टीम के साथ मौके पर पहुंच कर 32 किलो प्रतिबंधित गौमांस के साथ 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम शबरूद्दीन पुत्र अफसर अली,फरजन्द अली पुत्र , सूखा,मो0 नावेद पुत्र मो0 शईद बताया टीम ने तीनों आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। टीम ने पकड़े गए आरोपियों और अन्य उपकरण को कब्जे में ले लिया।कोतवाली पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

जरूरी खबरें