Wednesday 12th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:कांग्रेस ने भाजपा सरकार व एसएसपी नैनीताल का फूंका पुतला

लोहाघाट विधानसभा में भाजपा से मजबूत दावेदारी करेंगे भेषज संघ संस्थापक अध्यक्ष हरगोविंद बोहरा

चंपावत:नोटिस सुनवाई, निस्तारण एवं विभिन्न फार्मों के प्रयोग पर हुई विस्तृत चर्चा

लोहाघाट:सीमांत क्षेत्रो में धान की खेती में लगा रोग। किसानो की प्रशासन से रोकथाम की मांग।

लोहाघाट में धूमधाम से मनाया गया नारी शक्ति सावन की उमंग सजती नारी खिलता सावन कार्यक्रम।

सूचना

: हरिद्वार:कर्ज से परेशान दंपति ने गंगा में छलांग लगाकर की आत्महत्या

Laxman Singh Bisht

Tue, Aug 13, 2024
हरिद्वार:कर्ज से परेशान दंपति ने गंगा में छलांग लगाकर की आत्महत्या   कर्जदारी से परेशान हो कर सहारनपुर के एक दंपत्ति ने हरिद्वार आकर गंगा में छलांग लगा दी। पुलिस ने पति का शव बरामद कर लिया है जबकि पत्नी अभी भी लापता बताई जा रही है। मर्तक की पहचान सहारनपुर निवासी सौरभ बब्बर के रूप में हुई है जो सहारनपुर में ज्वेलर की दुकान चलाता है। कर्ज के बोझ तले दबकर उसने पत्नी के साथ मिलकर घातक कदम उठाया।जानकारी के मुताबिक सौरभ किट्टी चलाने का काम भी करता है। किट्टी के कर्ज से परेशान होकर सर्राफा कारोबारी ने अपनी पत्नी के साथ हरिद्वार में हर की पौड़ी से गंगा में छलांग लगा दी। मृतक का शव गंगनहर से बरामद हुआ है जबकि उसकी पत्नी का कोई सुराग नहीं लग पाया है। वहीं मामले की सूचना मिलने पर परिजन भी हरिद्वार पहुंच गए। पुलिस जांच में सामने आया है कि सौरभ किट्टी जमा करने का काम भी करता है। अचानक किट्टी में उसे काफी नुकसान हुआ। लोगों के पैसे वापस न कर पाने से परेशान होकर उसने पत्नी के साथ मिलकर गंगा में कूद कर जान दे दी। उसने परिजनों को व्हाट्सएप पर सुसाइड नोट और अपनी लोकेशन भेजी थी। लोकेशन के आधार पर सौरभ व उसकी पत्नी की तलाश की जा रही है। सौरभ के इस खौफनाक कदम से परिजनों में गहरा शोक है। पुलिस मामले की जांच कर रही है

जरूरी खबरें