Wednesday 12th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट विधानसभा में भाजपा से मजबूत दावेदारी करेंगे भेषज संघ संस्थापक अध्यक्ष हरगोविंद बोहरा

चंपावत:नोटिस सुनवाई, निस्तारण एवं विभिन्न फार्मों के प्रयोग पर हुई विस्तृत चर्चा

लोहाघाट:सीमांत क्षेत्रो में धान की खेती में लगा रोग। किसानो की प्रशासन से रोकथाम की मांग।

लोहाघाट में धूमधाम से मनाया गया नारी शक्ति सावन की उमंग सजती नारी खिलता सावन कार्यक्रम।

टनकपुर:महिलाएँ हमारी संस्कृति, खेत और आजीविका की मुख्य धुरी: श्रीमती गीता धामी

सूचना

: बाराकोट में फिट टूटे मंदिर के ताले घंटियां व बर्तन ले उड़े चोर क्षेत्र में आक्रोश ग्रामीणों ने पुलिस में दी तहरीर

Laxman Singh Bisht

Tue, Dec 3, 2024
बाराकोट में फिट टूटे मंदिर के ताले घंटियां व बर्तन ले उड़े चोर क्षेत्र में आक्रोश बाराकोट क्षेत्र में एक बार फिर से चोर सक्रिय हो गए हैं बाराकोट विकास खण्ड के झिरकुनी ग्राम पंचायत में मां भगवती मंदिर की धर्मशाला का चोरों ने ताला तोड़कर मंदिर की घंटियां व धर्मशाला के अंदर रखे गए कलश व अन्य सामान चोरी कर लिए है झिरकुनी के नवनिर्मित मां भगवती मंदिर में हुई चोरी की इस घटना से ग्रामीणों में काफी आक्रोश फैल गया है लोगों ने कहा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी मंदिरों में चोरी होने का सिलसिला एक बार फिर से शुरू हो गया है सामाजिक कार्यकर्ता कमलेश जोशी ने बताया कि मंदिर में चोरी की यह घटना दो-तीन दिन पुरानी है जिसकी जानकारी आज सुबह हुई है उन्होंने बताया उनके द्वारा पुलिस चौकी बाराकोट में प्राथमिक रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है वही पूर्व ग्राम प्रधान राजेश जोशी ने बताया पिछले वर्ष भी चोरों ने बाराकोट क्षेत्र के कई मंदिरो से घंटियां व अन्य सामान की चोरी की थी जिसका आज तक पुलिस कोई पता नहीं लगा पाई है लोगों ने पुलिस से जल्द चोरों का पता लगाने की मांग की है

जरूरी खबरें