Wednesday 12th of August 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:महिलाएँ हमारी संस्कृति, खेत और आजीविका की मुख्य धुरी: श्रीमती गीता धामी

15 अगस्त तक लोहाघाट महाविद्यालय की समस्याओं का समाधान न होने पर एनएसयूआई की आंदोलन की चेतावनी।

चंपावत: विज्ञान वर्ग का संचालन न होने पर स्वाला के ग्रामीणों का चुनाव बहिष्कार का ऐलान

चंपावत:बनलेख में सड़क दुर्घटना की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी, चार घायलों का किया गया रेस्क्यू

लोहाघाट:चोमेल मे किसान सम्मान निधि के मैसेज भेज लोगों के व्हाट्सएप अकाउंट किए हैक मांगी जा रही है धनराशि

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : रुद्रपुर:दुकान खाली कराने को लेकर पिता पुत्र की गोली मारकर हत्या । पुलिस हत्यारो की तलाश में।

Laxman Singh Bisht

Mon, Apr 28, 2025

दुकानखाली कराने को लेकर पिता पुत्र की गोली मारकर हत्या । पुलिस हत्यारो की तलाश में।रुद्रपुर में रविवार देर रात जमीनी विवाद को लेकर गोलीबारी हो गई । गोलीबारी में बाप और बेटे की मौत हो गई । देर रात 2 बजे हुई इस घटना ने सबको दहला दिया । जानकारी के मुताबिक रुद्रपुर के गल्ला मंडी में गुरमेज सिंह की लुधियाना एग्रो के नाम से दुकान है जो उन्होंने बैंक ऑक्शन में ली थी ।लेकिन दुकान का पुराना मालिक दिनेश और अवधेश सलूजा उन्हें दुकान ख़ाली करने की धमकी दे रहे था । देर रात दुकान कब्जा करने को लेकर हुए विवाद के चलते एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर गोलिया चला दी जिसमे गुरमेज सिंह और उनके पुत्र मनप्रीत की मौत हो गई । देर रात हुई इस घटना से आसपास के लोग दहशत मे है । पुलिस ने मौके पर पहुँच कर घटना की जानकारी ली और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए । फ़िलहाल पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने में जुट गई है ।

जरूरी खबरें