Tuesday 11th of August 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:महिलाएँ हमारी संस्कृति, खेत और आजीविका की मुख्य धुरी: श्रीमती गीता धामी

15 अगस्त तक लोहाघाट महाविद्यालय की समस्याओं का समाधान न होने पर एनएसयूआई की आंदोलन की चेतावनी।

चंपावत: विज्ञान वर्ग का संचालन न होने पर स्वाला के ग्रामीणों का चुनाव बहिष्कार का ऐलान

चंपावत:बनलेख में सड़क दुर्घटना की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी, चार घायलों का किया गया रेस्क्यू

लोहाघाट:चोमेल मे किसान सम्मान निधि के मैसेज भेज लोगों के व्हाट्सएप अकाउंट किए हैक मांगी जा रही है धनराशि

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : पिथौरागढ़:पहले बीवी का किया कत्ल फिर सिलेंडर होने कोतवाली पहुंचा हत्यारा पति

Laxman Singh Bisht

Sat, Jan 24, 2026

पहले बीवी का किया कत्ल फिर सिलेंडर होने कोतवाली पहुंचा हत्यारा पति।

एक हफ्ता पहले ही पहुंचा था घर।पिथौरागढ़ से एक सनसनीखेज वारदात सामने आ रही है जहां एक व्यक्ति ने विवाद के चलते अपनी पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी है । हत्या करने के बाद आरोपी पति ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी है। आरोपी राजेश राम मूल रूप से पिथौरागढ़ जिले के मूनाकोट के कानड़ी गांव का रहने वाला है। राजेश राम पिथौरागढ़ नगर के जाखनी में परिवार के साथ किराए के मकान में रहता था। और खुद महाराष्ट्र में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। जो महाराष्ट्र से एक हफ्ता पहले ही पिथौरागढ़ लौटा हुआ था।पुलिस के अनुसार आज शनिवार सुबह राजेश का किसी बात को लेकर अपनी पत्नी से झगड़ा हो गया। विवाद इतना बड़ा कि राजेश ने गुस्से में आकर सुबह चाकू से अपनी पत्नी नीलम (30 वर्ष) की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। पत्नी की हत्या करने के बाद राजेश कोतवाली पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी। राजेश की बात सुनकर पुलिस सन्न रह गई। आनन फानन में पुलिस राजेश राम के घर पहुंची तथा नीलम के शव को कब्जे में लिया तथा घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए। सव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस के मुताबिक मामला घरेलू विवाद का लग रहा है।हत्या के कारणों की जांच की जा रही है। परिवार और पड़ोसियों के अनुसार पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।पिथौरागढ़ कोतवाल ललित मोहन जोशी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. शव का पंचायतनामा भर लिया गया है और अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। आरोपी पति से पूछताछ जारी है। जल्द हत्या किस वजह से हुई इसका खुलासा किया जाएगा।

जरूरी खबरें