Wednesday 13th of May 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:एनएच चौड़ीकरण में बाईपास की मांग तेज प्रभावितों ने दी आंदोलन की चेतावनी

लोहाघाट:14 मई को लोहाघाट पहुंचेगी श्री विश्वनाथ मां जगदीशिला डोली ।होगा भव्य स्वागत।

लोहाघाट व चंपावत मे शराब दुकानों पर आबकारी विभाग की छापामारी अनियमितताओं पर चालानी कार्रवाई

पाटी: शादी के 4 दिन बाद जेवर सहित प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहित

लोहाघाट:होली विजडम स्कूल का रहा जलवा भुवनेश जोशी ने 93.8 % अंक के साथ विद्यालय किया टॉप।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : नैनीताल:महिला पर्यटक से दुष्कर्म का प्रयास करने वाले चालक को पुलिस ने दबोचा।

नैनीताल:महिला पर्यटक से दुष्कर्म का प्रयास करने वाले चालक को पुलिस ने दबोचा।

रात भर कलमठ के नीचे छुपकर महिला पर्यटक ने बचाई अपनी इज्जत।

10 घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपी दीपक बोरा को किया गिरफ्तार।

नैनीताल से कल एक शर्मनाक घटना सामने आई थी। घटना में दिल्ली की एक महिला पर्यटक के साथ टैक्सी चालक दीपक सिंह बोरा द्वारा दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया था। जिसके चलते पुलिस ने चालक को धर दबोचा। पुलिस के मुताबिक कल एक महिला पर्यटक जो हल्द्वानी से देर रात नैनीताल के लिए टैक्सी से आ रही थी। रात के अंधेरे में चालक ने नैनीताल पहुंचाने के बजाय महिला पर्यटक को दुष्कर्म की नीयत से जंगल के रास्ते पटवा डांगर को ले जाने लगा । चालक की नियत भांपते हुए महिला पर्यटक ने विरोध शुरू किया तो चालक ने उस महिला के साथ मारपीट की महिला किसी तरह चालक के चंगुल से बचकर जंगल की ओर भाग गई तथा रात एक कलमठ के नीचे छुपकर अपनी जान व इज्जत बचाई। आरोपी चालक महिला का समान व मोबाइल फोन लेकर फरार हो गया। सुबह किसी तरह महिला सड़क तक पहुंची तथा एक क्षेत्रीय महिला को अपनी आपबीती बताइए इसके बाद महिला की मदद से पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए 10 घँटे के भीतर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल मंजूनाथ टीसी ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि पांच मार्च की रात महिला पर्यटक दिल्ली से देहरादून होते हुए बस से हल्द्वानी पहुंची। हल्द्वानी से वह ऑटो द्वारा काठगोदाम आई और वहाँ से नैनीताल जाने के लिए एक टैक्सी हायर की और रात को काठगोदाम से नैनीताल के लिए प्रस्थान किया।रात्रि लगभग 01:30 बजे वल्दियाखान के पास टैक्सी चालक द्वारा वाहन को नैनीताल ले जाने के बजाय पटवाडागर की सुनसान सड़क की ओर मोड़ दिया। महिला द्वारा विरोध करने पर चालक ने वाहन रोककर महिला के साथ बदतमीजी, मारपीट कर दुष्कर्म का प्रयास किया तथा उसका मोबाइल फोन लूट लिया ताकि वह किसी को सूचना न दे सके।छह मार्च को प्रातः स्थानीय लोगों की मदद से पीड़िता द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम के द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा साक्ष संकलन की कार्यवाही की गई। एसएसपी ने बताया पीड़िता की तहरीर के आधार पर थाना तल्लीताल पर आरोपी चालक दीपक सिंह बोरा के खिलाफ मुकदमा धारा 64/309(6)/137 बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉक्टर मंजुनाथ टीसी द्वारा घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी सिटी नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र को शीघ्र गिरफ्तारी हेतु टीम गठित करने के निर्देश दिए गए। थानाध्यक्ष तल्लीताल मनोज सिंह नयाल के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा सीसीटीवी कैमरों, वाहन संख्या यूके 04टीबी 5500 वैगनार एवं वाहन में लगे जीपीएस सिस्टम की सहायता से जांच करते हुए चालक दीपक सिंह बोरा को पाइन्स-भवाली रोड से गिरफ्तार कर लिया गया।अभियुक्त की निशानदेही पर पीड़िता का लूटा हुआ मोबाइल फोन (Vivo Y100) बरामद किया गया तथा घटना में प्रयुक्त वाहन को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।गिरफ्तार दीपक सिंह बोरा पुत्र नन्दन सिंह बोरा निवासी गुजरीड़ा फतेहपुर थाना मुखानी, नैनीताल, उम्र 39 वर्ष है। उसके पास से पौड़िता का मोबाइल फोन (Vivo Y100), घटना में प्रयुक्त वाहन यूके 04टीबी 5500 वैगनार बरामद की गई। पुलिस टीम में मनोज सिंह नयाल, थानाध्यक्ष तल्लीताल, उपनिरीक्षक सतीश उपाध्याय, महिला उपाध्यक्ष निरीक्षक बबीता, अपर उपनिरीक्षक सुनील कुमार, कांस्टेबल बृजमोहन, परमजीत सिंह शामिल थे। एसएसपी नैनीताल ने कहा घटना को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए तत्काल मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम गठित की गई और 10 घंटे के भीतर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। कहा नैनीताल में पर्यटकों व आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता हैए ऐसे अपराध करने वालों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

जरूरी खबरें