Wednesday 12th of August 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:महिलाएँ हमारी संस्कृति, खेत और आजीविका की मुख्य धुरी: श्रीमती गीता धामी

15 अगस्त तक लोहाघाट महाविद्यालय की समस्याओं का समाधान न होने पर एनएसयूआई की आंदोलन की चेतावनी।

चंपावत: विज्ञान वर्ग का संचालन न होने पर स्वाला के ग्रामीणों का चुनाव बहिष्कार का ऐलान

चंपावत:बनलेख में सड़क दुर्घटना की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी, चार घायलों का किया गया रेस्क्यू

लोहाघाट:चोमेल मे किसान सम्मान निधि के मैसेज भेज लोगों के व्हाट्सएप अकाउंट किए हैक मांगी जा रही है धनराशि

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : कोटद्वार:चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड मे 30 मई को सुना सकती अदालत फैसला ।

Laxman Singh Bisht

Tue, May 20, 2025

फैसले पर टिकी पूरे देश की निगाहें। अंकिता हत्याकांड ने सरकार के लिए खड़ी कर दी थी मुसीबतें। लगभग दो साल तक सुनवाई के बाद प्रदेश के सबसे चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में कोटद्वार अपर जिला एवं सत्र न्यायालय में सुनवाई पूरी हो गई है।अदालत 30 मई को मामले में फैसला सुना सकती है। इस बहुचर्चित हत्याकांड में अदालत के फैसले पर उत्तराखंड के साथ ही देश के लोगों की निगाहें टिकी हैं। सोमवार को हुई सुनवाई के दौरान अभियोजन के अधिवक्ता विशेष लोक अभियोजक अवनीश नेगी ने बचाव पक्ष की बहस का जवाब दिया।अदालत में जवाब देते हुए कहा कि अभियोजन पक्ष ने इस मामले की बखूबी साबित किया है। उन्होंने तीनों हत्यारोपियों को कठोरतम सजा देने की मांग की। अदालत ने दोनों पक्षों की बहस व दलीलें सुनने के बाद फैसला सुनाने के लिए 30 मई की तिथि निर्धारित कर दी है।सोमवार को अदालत में सुनवाई के दौरान तीनों हत्यारोपी पुलकित आर्य, सौरभ भास्कर व अंकित गुप्ता जेलों से अदालत में हाजिर हुए। 28 मार्च, 2023 से अंकिता हत्याकांड मामले की सुनवाई कोटद्वार स्थित एडीजे कोर्ट में शुरू हुई थी। करीब दो साल तक चले ट्रायल में अभियोजन पक्ष की ओर से विवेचक समेत 47 गवाह अदालत में परीक्षित कराए गए ।अंकिता भंडारी की हत्या 18 सितंबर 2022 को हुई थी। अंकिता पुलकितआर्य के वनंतरा रिज़ॉर्ट में बतौर रिसेप्शनिस्ट काम करती थीं, जहां उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार हुआ और बाद में उसकी हत्या कर दी गई। अंकिता का शव 24 सितंबर 2022 को उत्तराखंड पुलिस और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल द्वारा चीला नहर से बरामद किया गया था। अंकिता हत्याकांड ने उत्तराखंड में ही नहीं पूरे देश में हलचल मचा दी थी। उत्तराखंड की राजनीति में भूचाल आ गया था। अंकित भंडारी के हत्यारे को फांसी की सजा देने की मांग को लेकर पूरे प्रदेश में धरना प्रदर्शन हुए थे। अब फैसले की घड़ी नजदीक आ गई है । सबको इंतजार है अदालत अंकिता हत्याकांड में क्या फैसला सुनाती है।

जरूरी खबरें