Thursday 26th of March 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट:बर्दाखान बिसराडी सड़क में डामरीकरण न होने पर ग्रामीणों की वि0सभा चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

लोहाघाट:राजकीय इंटर कॉलेज दिगालीचौड़ के विद्यार्थियों ने शारदा नदी में राफ्टिंग का लिया आनंद।

लोहाघाट:कनेडी के भूमिदार बाबा मंदिर में सुंदरकांड पाठ का हुआ आयोजन।

चंपावत:एसडीएम ने विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ की एसआईआर को लेकर बैठक

चंपावत ललुवा पानी सड़क में पैच वर्क पर उठा सवाल लोगों ने जताई नाराजगी

: हल्द्वानी:भाजपा नेता पर महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप पुलिस ने मुकदमा किया दर्ज 

Laxman Singh Bisht

Sun, Sep 1, 2024

भाजपा नेता पर महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप पुलिस ने मुकदमा किया दर्ज

अल्माेड़ा के  भाजपा नेता के बाद अब लालकुआं के भाजपा नेता व नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष पर एकविधवा महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए लालकुआं कोतवाली में तहरीर दी महिला ने नैनीताल दुग्ध संघ अध्यक्ष  के खिलाफ शनिवार को तहरीर दी थी। जिसके बाद आज भाजपा नेता मुकेश बोरा व उसके ड्राइवर पर पुलिस ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है। नैनीताल एसएसपी पीएन मीणा ने बताया आरोपी पर महिला की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।पीड़ित महिला हल्द्वानी में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के पास अपनी आपबीती सुनाने के बाद महिला अधिवक्ता के साथ लालकुआं कोतवाली पहुंची थी। कोतवाली में महिला एसआई ने पीड़ित महिला की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर महिला के कलमबद्ध बयान दर्ज किए थे।वही मुकेश बोरा को यूसीडीएफ प्रशासक पद से हटा दिया गया है।इसका आदेश भी जारी हो गया है वहीं भाजपा नेताओं पर लगातार लग रहे दुष्कर्म के आरोपों से राजनीति गर्माते जा रही है कांग्रेस ने दुष्कर्म के मामले को लेकर भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है

जरूरी खबरें