Friday 3rd of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ के ट्रांसफर पर भड़की लोहाघाट विकास समिति।धरने मे बैठी

चंपावत:स्मैक तस्करी में लोहाघाट व बाजपुर के युवक को अदालत ने सुनाई कारावास की सजा।

लोहाघाट:फायर कर्मियों को एएसआई पद पर किया जाए प्रोन्नत राज्य आंदोलनकारी गढ़कोटी का मुख्यमंत्री को ज्ञापन।

चंपावत:पूर्व की भांति खुलेंगे विद्यालय मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बदला समय परिवर्तन का आदेश।

तीन बार लिखित सूचना के बावजूद दिवंगत कर्मचारी का दूसरी बार हुआ स्थानांतरण, लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : हल्द्वानी डबल मर्डर का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

हल्द्वानी डबल मर्डर का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

क्रिमिनल दोस्त ही निकले कातिल। गौरव और लक्ष्मी की पत्थरों से कुचलकर कर दी थी हत्या।हल्द्वानी मंडी क्षेत्र में हुए सनसनीखेज डबल मर्डर का पुलिस ने महज छह घंटे के भीतर खुलासा कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने घटनास्थल का निरीक्षण कर विशेष टीम गठित की थी। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया। आज 12 फरवरी की सुबह पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि बड़ी मंडी क्षेत्र में एक युवक और एक युवती मृत अवस्था में पड़े हैं। सूचना मिलते ही कोतवाली हल्द्वानी पुलिस, डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में दोनों की पत्थर से कुचलकर निर्मम हत्या किए जाने की पुष्टि हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्यों का बारीकी से निरीक्षण किया और तत्काल खुलासे के निर्देश दिए। मृतकों की पहचान शुभम टम्टा निवासी अल्मोड़ा और लक्ष्मी पोखरिया निवासी ओखलकांडा, नैनीताल के रूप में हुई। मृतका के परिजन की तहरीर पर कोतवाली हल्द्वानी में मुकदमा दर्ज किया गया। एसएसपी नैनीताल मंजूनाथ टीसी ने प्रेस वार्ता कर घटना का खुलासा करते हुए बताया आरोपियों ने पूछ ताछ में बताया कि वह सभी साथ में बैठकर शराब पी रहे थे इसी दौरान आरोपी गौरव नेगी और शुभम के बीच विवाद हो गया लड़ाई झगड़े में गौरव नेगी और उसके साथी दीपेश लटवाल, सौरभ और दीपू शर्मा ने शुभम की हत्या कर दी। घटना को छुपाने के उद्देश्य से आरोपियों ने लक्ष्मी को भी मौत के घाट उतार दिया तथा पहचान छुपाने के लिए दोनों के सर पत्थर से कुचल दिए। एसपी ने कहा चारों आरोपियों के खिलाफ हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसएसपी ने बताया गौरव नेगी हल्द्वानी का शातिर अपराधी है जिस पर कई मुकदमे दर्ज हैं।

जरूरी खबरें