Friday 27th of March 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट:बर्दाखान बिसराडी सड़क में डामरीकरण न होने पर ग्रामीणों की वि0सभा चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

लोहाघाट:राजकीय इंटर कॉलेज दिगालीचौड़ के विद्यार्थियों ने शारदा नदी में राफ्टिंग का लिया आनंद।

लोहाघाट:कनेडी के भूमिदार बाबा मंदिर में सुंदरकांड पाठ का हुआ आयोजन।

चंपावत:एसडीएम ने विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ की एसआईआर को लेकर बैठक

चंपावत ललुवा पानी सड़क में पैच वर्क पर उठा सवाल लोगों ने जताई नाराजगी

: लोहाघाट:पार्टी के दौरान दोस्तों ने युवक को होटल की छत से फेंका नीचे युवक गंभीर रूप से घायल हायर सेंटर रेफर

Laxman Singh Bisht

Sun, Jun 30, 2024
पार्टी के दौरान दोस्तों ने युवक को होटल की छत से फेंका नीचे युवक गंभीर रूप से घायल हायर सेंटर रेफर शनिवार शाम को लोहाघाट क्षेत्र के कुछ युवक चौमेल रोड मे धरमघर पहुंचे जहां होटल में एक युवक के कुछ परिचित दोस्त मिल गए जो वहां के एक होटल की छत में बैठकर पार्टी कर रहे थे इस दौरान लोहाघाट क्षेत्र के युवक भी उन लोगों के साथ बैठकर पार्टी करने लगे सूत्रों के मुताबिक इसी दौरान लोहाघाट क्षेत्र के एक युवक की पानी को लेकर उन लोगों से बहस हो गई जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई मारपीट के दौरान युवकों ने लोहाघाट क्षेत्र के अपने परिचित युवक को पकड़कर होटल की छत से नीचे फेंक दिया जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया घायल युवक के साथी उसे लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय लाए जहां से उसे चंपावत जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है जानकारी के मुताबिक गंभीर रूप से घायल युवक को चंपावत से हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है सूत्रों के मुताबिक आरोपी युवक किमतोली क्षेत्र के बताए जा रहे हैं वहीं सूचना पर रविवार को पुलिस पूछताछ के लिए होटल स्वामी व आरोपी युवकों को लोहाघाट थाने लाई है पुलिस के मुताबिक अभी घटना की तहरीर नहीं मिली है पुलिस तहरीर मिलने के बाद कार्यवाही की बात कर रही है फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुटी है संभवत रविवार को घायल युवक के परिजन लोहाघाट थाने में तहरीर दे सकते हैं मालूम हो लोहाघाट के एकांत क्षेत्र में कई होटल खुले हैं जहां लोग पार्टियां मनाते हैं शराब पीते हैं कभी-कभी पार्टी के दौरान उन लोगों में मारपीट हो जाती है और तथा कई गंभीर घटनाएं जिसके बाद सामने नजर आती है

जरूरी खबरें