Wednesday 12th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत जिला अस्पताल के स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ0 अभिषेक मजूमदार का इस्तीफा, डॉ. मोनिका गिरी अब सप्ताह में 3 दिन

चंपावत:सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर चम्पावत में जिला स्तरीय विशेष जांच दल (SIT) गठित

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर कृषि विभाग ने मटियानी में धान की फसल का जायजा लेकर लिए पौध एवं मिट्टी के नमूने

लोहाघाट:मंडी समिति से निर्मित कमलेड़ी थाला मोटर मार्ग का पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने किया शुभारंभ

डीएम चंपावत के आश्वासन पर स्वाला के ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार का निर्णय लिया वापस।

सूचना

: लोहाघाट:जानलेवा बनी सीमा को जोड़ने वाली दिगालीचौड़ रौसाल सड़क। तीन महीने पहले ही किया डामर उखड़ा ठेकेदार एवं अधिकारियों की मिलीभगत की खुली पोल

Laxman Singh Bisht

Sun, Jan 21, 2024
जानलेवा बनी सीमा को जोड़ने वाली दिगालीचौड़ रौसाल सड़क।तीन महीने पहले ही किया डामर उखड़ा ठेकेदार एवं अधिकारियों की मिलीभगत की खुली पोल चम्पावत जिले की लोहाघाट विधान सभा क्षेत्र की नेपाल सीमा को जोड़ने वाली दिगालीचौड़ से रौसाल एवं रौसाल से सुल्ला-पासम सड़क की हालत इतनी खराब है कि यहां किसी भी वक्त जानलेवा दुर्घटनाएं हो सकती है।लो.नि.वि.के लोहाघाट खंड द्बारा तीन तीन माह पहले ही रौसाल -दिगालीचौड तथा आठ माह पहले ही रौसाल, सुल्ला-पासम सड़क का डामरीकरण किया था। डामरीकरण के तौर तरीकों को देखते हुए ही लोगों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया था। जिसके तहत लो.नि.वि.अधिकारियों के क्षेत्र में दौरे तो बहुत हुए लेकिन उनका असर कुछ भी देखने को नही मिला। कमलेडी़ , रौसाल, सुल्ला-पासम, मटियानी नकैला आदि गांव के लोगों ने अब सी.एम.से मिलने का मन बनाया है। वहीं ग्रामीण डामरीकरण कार्य की जांच तथा दोषियों पर कार्यवाही की मांग उठा रहे हैं

जरूरी खबरें