Wednesday 12th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:सुई बिसंग आषाढी वायुरथ महोत्सव की तैयारी को लेकर कमेटी ने डीएम से की मुलाकात

चंपावत:कांग्रेस ने भाजपा सरकार व एसएसपी नैनीताल का फूंका पुतला

लोहाघाट विधानसभा में भाजपा से मजबूत दावेदारी करेंगे भेषज संघ संस्थापक अध्यक्ष हरगोविंद बोहरा

चंपावत:नोटिस सुनवाई, निस्तारण एवं विभिन्न फार्मों के प्रयोग पर हुई विस्तृत चर्चा

लोहाघाट:सीमांत क्षेत्रो में धान की खेती में लगा रोग। किसानो की प्रशासन से रोकथाम की मांग।

सूचना

: लालकुआं:पेड़ से लटका मिला पिथौरागढ़ निवासी आईटीबीपी जवान का शव मिला, संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की आशंका पुलिस मामले जांच में जुटी

Laxman Singh Bisht

Fri, Jun 14, 2024
पेड़ से लटका मिला पिथौरागढ़ निवासी आईटीबीपी जवान का शव मिला, संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की आशंका पुलिस मामले जांच में जुटी लालकुआँ से सटे जंगल में संदिग्ध परिस्थितियों में गौला रेंज के जंगल में पेड़ से लटकता हुआ आईटीबीपी के जवान का शव मिलने से जहां क्षेत्र में हड़कंप मच गया, वही आइटीबीपी परिसर में अफरा- तफरी मची हुई है।जानकारी के अनुसार गौला रेंज के वन कर्मियों ने हिरन बाबा मंदिर के पीछे गौला रेंज के जंगल में एक पेड़ की टहनी से लटकता हुआ एक युवक का शव देखा तो घटना की सूचना लालकुआँ कोतवाली पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंचे लालकुआँ कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक हरेंद्र सिंह नेगी एवं अन्य पुलिस कर्मियों ने मृतक के संबंध में आसपास पूछताछ शुरू कर दी और शव को नीचे उतारा, पूछताछ के दौरान मृतक की पहचान चंदन कुमार पुत्र किशन राम उम्र 26 वर्ष मूल निवासी गढ़ाई गंगोली पिथौरागढ़ है जो कि निकटवर्ती आईटीबीपी 34 वीं वाहिनी में जवान के रूप में तैनात था, पुलिस ने आईटीबीपी की बटालियन को घटना की सूचना दी जिसके बाद आईटीबीपी के अधिकारियोंl ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली जिसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर एम्बुलेंस से शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है साथ ही घटना की छानबीन शुरू कर दी है।

जरूरी खबरें