Friday 27th of March 2026

ब्रेकिंग

नैनीताल: खुपी में केएमयू बस दुर्घटनाग्रस्त एक की मौत सात घायल।

बाराकोट:बर्दाखान बिसराडी सड़क में डामरीकरण न होने पर ग्रामीणों की वि0सभा चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

लोहाघाट:राजकीय इंटर कॉलेज दिगालीचौड़ के विद्यार्थियों ने शारदा नदी में राफ्टिंग का लिया आनंद।

लोहाघाट:कनेडी के भूमिदार बाबा मंदिर में सुंदरकांड पाठ का हुआ आयोजन।

चंपावत:एसडीएम ने विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ की एसआईआर को लेकर बैठक

: चंपावत :अपनी बेटी के जन्मदिन पर घर के अंदर फांसी के फंदे पर झूलता मिला महिला का शव 

Laxman Singh Bisht

Sun, Apr 7, 2024
अपनी बेटी के जन्मदिन पर घर के अंदर फांसी के फंदे पर झूलता मिला महिला का शव चम्पावत नगर के कनलगांव वार्ड में किराये पर रह रही एक विवाहिता महिला का शव उस के कमरे में फंदे से लटका मिला। मृतका का विवाह तीन साल पहले हुआ था। उसकी एक छोटी बच्ची भी है। जिसकी उम्र तीन साल बताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा अब तक आत्महत्या की वजह का पता नहीं लग सका है।कनलगांव के एक पुराने मकान में किराये पर रह रही मीरा रावत (25) का शव रविवार को घर के भीतर फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाल योगेश उपाध्याय ने बताया कि महिला का शव घर के अंदर फंदे में झूलता मिला। महिला मूल रूप से चम्पावत ब्लॉक के गंगसीर गांव की रहने वाली थी। मृतका का पति और देवर पूर्णागिरि मेले में काम करने के लिए गए हैं। महिला चम्पावत में ससुर और दो साल की बेटी के साथ रहती थी। घटना के वक्त ससुर काम पर गया हुआ था। कोतवाल ने बताया कि महिला का तीन साल पूर्व विवाह हुआ था। इस वजह से मजिस्ट्रेट के पंचनामा करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। उधर, चर्चा है कि आज महिला की बच्ची का जन्मदिन था। वह कल बाजार से सामान खरीद कर भी लाई थी। घटना से वार्ड के लोग सकते में हैं।

जरूरी खबरें