Wednesday 12th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत जिला अस्पताल के स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ0 अभिषेक मजूमदार का इस्तीफा, डॉ. मोनिका गिरी अब सप्ताह में 3 दिन

चंपावत:सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर चम्पावत में जिला स्तरीय विशेष जांच दल (SIT) गठित

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर कृषि विभाग ने मटियानी में धान की फसल का जायजा लेकर लिए पौध एवं मिट्टी के नमूने

लोहाघाट:मंडी समिति से निर्मित कमलेड़ी थाला मोटर मार्ग का पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष ने किया शुभारंभ

डीएम चंपावत के आश्वासन पर स्वाला के ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार का निर्णय लिया वापस।

सूचना

: चम्पावत : भाई बहन के बीच अवैध संबंध नाबालिग बहन ने बच्चे को जन्म दिया पुलिस ने कलयुगी बड़े भाई के खिलाफ मुकदमा किया दर्ज

Laxman Singh Bisht

Mon, Jan 29, 2024
चम्पावत में भाई बहन के बीच अवैध संबंध नाबालिग बहन ने बच्चे को जन्म दिया चम्पावत जिले से शर्मनाक घटना सामने आ रही है। चम्पावत ब्लॉक के एक गांव में सगे भाई बहन के बीच अवैध संबंध बन गए जिस कारण नाबालिग बहन गर्भवती हो गई। जानकारी के मुताबिक उसने मैदानी क्षेत्र के एक अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया है जिस कारण मामला सामने आया है। टनकपुर थाने में आरोपी भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।टनकपुर थाने के एसएचओ चंद्रमोहन सिंह ने बताया है कि नाबालिग के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और पॉक्सो के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक चम्पावत विकासखंड के एक दूरस्थ गांव की एक नाबालिग बहन को उसका ही बड़ा भाई हवस का शिकार बनाता रहा। नाबालिग की एकाएक तबियत बिगड़ने पर उसे मैदानी क्षेत्र के अस्पताल लाया गया, तो बच्ची ने नवजात को जन्म दिया। अस्पताल की ओर से मामले की जानकारी टनकपुर थाने में दी गई। बाद में नाबालिग के पिता की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर टनकपुर पुलिस ने आरोपी भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। फिलहाल आरोपी पकड़ा नही जा सका है। एसएचओ ने बताया कि मामले की जांच एसआई पिंकी धामी करेंगी।

जरूरी खबरें