Friday 27th of March 2026

ब्रेकिंग

नैनीताल: खुपी में केएमयू बस दुर्घटनाग्रस्त एक की मौत सात घायल।

बाराकोट:बर्दाखान बिसराडी सड़क में डामरीकरण न होने पर ग्रामीणों की वि0सभा चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

लोहाघाट:राजकीय इंटर कॉलेज दिगालीचौड़ के विद्यार्थियों ने शारदा नदी में राफ्टिंग का लिया आनंद।

लोहाघाट:कनेडी के भूमिदार बाबा मंदिर में सुंदरकांड पाठ का हुआ आयोजन।

चंपावत:एसडीएम ने विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ की एसआईआर को लेकर बैठक

: बागेश्वर :पति-पत्नी के विवाद में पत्नी ने पति के सर में पत्थर से वार कर की हत्या 

Laxman Singh Bisht

Mon, May 6, 2024
पति-पत्नी के विवाद में पत्नी ने पति के सर में पत्थर से वार कर की हत्या बागेश्वर के कपकोट थाना क्षेत्र के गैंगहेट में पति-पत्नी के बीच हुए मामूली विवाद में पति की जान चली गई हर्षाली के गैंगहैट निवासी धीरेन्द्र कांडपाल (43) का अपनी पत्नीमुन्नी देवी से शनिवार रात को किसी बात पर विवाद हो गया तथा दोनों में हाथापाई हो गई इसी दौरान पत्नी मुन्नी देवी ने पास में पड़े पत्थर से धीरेंद्र के सर में वार कर दिया जिससे धीरेंद्र बेहोश होकर गिर गया जिसे कपकोट अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने धीरेंद्र को मृत् घोषित कर दिया वहीं रविवार को मृतक के भाई बसंत कांडपाल ने अपनी भाभी मुन्नी देवी के खिलाफ थाने में तहरीर दी है बागेश्वर के सीओ अंकित भंडारी ने बताया बसंत की तहरीर पर मुन्नी देवीके खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धारा 304आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया है मामले की जांच की जा रही है जल्द आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया जाएगा वहीं पुलिस ने सव का पोस्टमाटर्म कर सव परिजनों को सौंप दिया है

जरूरी खबरें