Friday 27th of March 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट:बर्दाखान बिसराडी सड़क में डामरीकरण न होने पर ग्रामीणों की वि0सभा चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

लोहाघाट:राजकीय इंटर कॉलेज दिगालीचौड़ के विद्यार्थियों ने शारदा नदी में राफ्टिंग का लिया आनंद।

लोहाघाट:कनेडी के भूमिदार बाबा मंदिर में सुंदरकांड पाठ का हुआ आयोजन।

चंपावत:एसडीएम ने विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ की एसआईआर को लेकर बैठक

चंपावत ललुवा पानी सड़क में पैच वर्क पर उठा सवाल लोगों ने जताई नाराजगी

: लोहाघाट:दुष्कर्म के बाद नाबालिग ने बेटी को दिया जन्म पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो सहिति कई संगीन धाराओ में मुकदमा किया दर्ज 

Laxman Singh Bisht

Thu, May 23, 2024
दुष्कर्म के बाद नाबालिग ने बेटी को दिया जन्म पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो सहिति कई संगीन धाराओ में मुकदमा किया दर्ज लोहाघाट ब्लॉक के एक गांव की 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा ने दुष्कर्म के बाद जिले के एक अस्पताल में बेटी को जन्म दिया है नाबालिग के ताऊ ने लोहाघाट थाने में तहरीर दी है तहरीर पर लोहाघाट पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित आईपीसी की धारा 376 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है गुरुवार को लोहाघाट थाने के एसएचओ अशोक कुमार ने बताया लोहाघाट क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली नाबालिग छात्रा से इसी गांव के युवक के द्वारा लंबे समय से दुष्कर्म किया जा रहा था जिसके बाद नाबालिग गर्भवती हो गई जिसने बुधवार को चंपावत जिले के एक अस्पताल में बेटी को जन्म दिया है एसएचओ ने बताया परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पोक्सो सहित दुष्कर्म की धारा 376 में मुकदमा दर्ज कर लिया है आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है मामले की जांच एसआई अंजू यादव के द्वारा की जा रही है फिलहाल जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ हैं जो अस्पताल में फिलहाल डॉक्टरों की देखरेख में है

जरूरी खबरें