Wednesday 12th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:सुई बिसंग आषाढी वायुरथ महोत्सव की तैयारी को लेकर कमेटी ने डीएम से की मुलाकात

चंपावत:कांग्रेस ने भाजपा सरकार व एसएसपी नैनीताल का फूंका पुतला

लोहाघाट विधानसभा में भाजपा से मजबूत दावेदारी करेंगे भेषज संघ संस्थापक अध्यक्ष हरगोविंद बोहरा

चंपावत:नोटिस सुनवाई, निस्तारण एवं विभिन्न फार्मों के प्रयोग पर हुई विस्तृत चर्चा

लोहाघाट:सीमांत क्षेत्रो में धान की खेती में लगा रोग। किसानो की प्रशासन से रोकथाम की मांग।

सूचना

: बनबसा:समुदाय विशेष के युवक ने नाबालिग दलित किशोरी से किया दुष्कर्म पुलिस ने किया गिरफ्तार

Laxman Singh Bisht

Fri, Aug 2, 2024
समुदाय विशेष के युवक ने नाबालिग दलित किशोरी से किया दुष्कर्म पुलिस ने किया गिरफ्तार चम्पावत जिले के बनबसा से एक समुदाय विशेष के युवक नें 14 वर्ष की नाबालिग दलित किशोरी से जबरन दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया मामले की जानकारी परिजनों को होने पर उनके द्वारा थाना बनबसा में तहरीर दी मामला दो समुदायों का होने की वजह से पुलीस तत्काल हरकत में आयी और पुलिस नें तत्परता दिखाते हुए फरार आरोपी को नैनीताल के मुक्तेश्वर से गिरफ्तार किया। थाना बनबसा के एसओ लक्ष्मण सिंह ने जानकारी देते हुए बताया आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है उसके खिलाफ पोक्सो सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। एसओ ने बताया मामला बुधवार की रात का है जहाँ दलित परिवार की नाबालिग किशोरी के साथ दूसरे समुदाय के युवक द्वारा दुस्क्रम का मामला सामने आया है। उन्होंने बताया मामला दो समुदायों के बीच होनें के कारण पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं किसी भी प्रकार की अपनी घटना को रोकने के लिए पुलिस तैयार है एसओ ने कहा इस मामले मे परिजनों की तहरीर पर आरोपी अफसार खान(22) पुत्र आफ़ताब निवासी  बनबसा को गिरफ्तार किया। जिसके विरुद्ध धारा 65(1), 351(3), बीएनएस एवं 3/4 पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है। उन्होंने कहा आरोपी की गिरफ्तारी में एसओजी की भी मदद ली गई पुलिस टीम में एसओ लक्ष्मण सिंह , एसओजी प्रभारी मनीष खत्री ,  का 0जगदीश कन्याल, उमेश राज , गणेश विष्ट व गिरीश भट्ट सामिल रहे।

जरूरी खबरें