Wednesday 12th of August 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:महिलाएँ हमारी संस्कृति, खेत और आजीविका की मुख्य धुरी: श्रीमती गीता धामी

15 अगस्त तक लोहाघाट महाविद्यालय की समस्याओं का समाधान न होने पर एनएसयूआई की आंदोलन की चेतावनी।

चंपावत: विज्ञान वर्ग का संचालन न होने पर स्वाला के ग्रामीणों का चुनाव बहिष्कार का ऐलान

चंपावत:बनलेख में सड़क दुर्घटना की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी, चार घायलों का किया गया रेस्क्यू

लोहाघाट:चोमेल मे किसान सम्मान निधि के मैसेज भेज लोगों के व्हाट्सएप अकाउंट किए हैक मांगी जा रही है धनराशि

सूचना

: उत्तराखंड पूर्व मुख्यमंत्री की बेटी के साथ फिल्म निर्माण के नाम पर 4 करोड़ रुपए की ठगी 

Laxman Singh Bisht

Sat, Feb 8, 2025
उत्तराखंड पूर्व मुख्यमंत्री की बेटी के साथ फिल्म निर्माण के नाम पर 4 करोड़ रुपए की ठगी उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमेश पोखरियाल निशंक की बेटी अभिनेत्री आरुषि निशंक के साथ चार करोड़ की ठगी का मामला सामने आया है मामला राजधानी देहरादून से सामने आ रहा है जहां पर उत्तराखंड के पूर्व सीएम व पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक की बेटी अभिनेत्री और फिल्म निर्माता आरुषि निशंक के साथ 4 करोड रुपए की ठगी हुई है। सूत्रों के मुताबिक आरोपियों ने आरुषि को फिल्म में मुख्य भूमिका देने और बड़े मुनाफे का लालच देकर करोड़ों रुपए का चूना लगाया है। जिसकी शिकायत आरुषि ने देहरादून पुलिस को करते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमेश पोखरियाल निशंक की बेटी, अभिनेत्री आरुषि निशंक जो अपनी प्रोडक्शन फर्म हिमश्री फिल्म के तहत फिल्म निर्माण और एक्टिंग से जुड़ी हुई है उनके साथ चार करोड़ की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। दरअसल आरुषि निशंक ने बताया कि मुंबई के प्रोड्यूसर मानसी और वरुण बागला ने उनसे संपर्क किया इस दौरान उन्होंने खुद को मिनी फिल्म्स प्रा0 लिमिटेड का डायरेक्टर बताते हुए उन्हें कहा कि वह आंखों की गुस्ताखियां फिल्म का निर्माण कर रहे हैं जिसमें सनाया कपूर और विक्रांत मैसी मुख्य भूमिका में है।इस दौरान प्रोड्यूसर ने अभिनेत्री आरुषि को बताया कि फिल्म में एक और मुख्य भूमिका है जिसे आरुषि को निभाने के लिए ऑफर किया गया लेकिन इसके लिए शर्त रखी गई की उन्हें 5 करोड रुपए का इन्वेस्ट करना होगा जिससे उन्हें फिल्म की कमाई का 20% हिस्सा मिलेगा। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने वादा किया कि अगर आरुषि को स्क्रिप्ट पसंद नहीं आई या वह संतुष्ट नहीं हुई तो तुरंत उनकी रकम 15% ब्याज के साथ लौटा दी जाएगी जिस पर आरुषि को भरोसा हो गया और उन्होंने बीते 9 अक्टूबर 2024 को हिमश्री फिल्म और मिनी फिल्म के बीच एमओयू साइन कर दिया। इसके बाद बीते 10 अक्टूबर को आरुषि ने पहली किस्त के रूप में 2 करोड रुपए जमा किए लेकिन बाद में अलग-अलग दबाव और बहानों से उनसे 19 नवंबर 2024 को एक करोड़ तथा 27 अक्टूबर को 25 लाख 30 अक्टूबर को 75 लाख रुपए ले लिए गए। फिल्म के सेट के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी भाग लिया था। इस तरह से आरोपियों ने आरुषि को फिल्म में मुख्य भूमिका देने और बड़े मुनाफे के लालच में फंसा कर करोड़ों रुपए का चूना लगा दिया। आरुषि ने इस पूरे मामले में राजधानी देहरादून के कोतवाली शहर में मुकदमा दर्ज करवाया है। आरुषि द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के आधार पर कोतवाली नगर प्रभारी चंद्रभान अधिकारी ने मुंबई महाराष्ट्र के जुहू निवासी वरुण प्रमोद कुमार बागला व मानसी वरुण बागला के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जरूरी खबरें