Monday 10th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:जनता मिलन में आए 100 आवेदन, 13 लाभार्थियों के तुरंत बने आयुष्मान कार्ड

लोहाघाट:वरिष्ठ भाजपा नेता सतीश चंद्र पांडे बने भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य।

चंपावत:मुख्यमंत्री की घोषणा को मिली मंजूरी, सेलागाड़ से कोटकेन्द्री तक बनेगा संपर्क मार्ग

लोहाघाट:बोतोड़ी घाट में सरयू नदी में युवक के बहने की सूचना पुलिस मौके पर।

लोहाघाट:प्रसिद्ध नगरूघाट मंदिर में चला स्वच्छता व पौध रोपण अभियान

सूचना

: महाजनसंपर्क अभियान के तहत भाजपा अनुसूचित मोर्चा ने लोहाघाट में बस्ती संपर्क अभियान चलाया

Laxman Singh Bisht

Fri, Jun 30, 2023
  भाजपा अनुसूचित मोर्चा चम्पावत द्वारा महाजनसंपर्क अभियान के तहत शुक्रवार को भाजपा अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष गोविंद प्रसाद के नेतृत्व में लोहाघाट नगर में बस्ती संपर्क अभियान चलाया गया। अभियान में लोगों को केंद्र एवम राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी को जनता के समक्ष रखा । साथ में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा दी गई सप्रेम भेंट संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की फोटो अनुसूचित परिवारों को भेंट की गई। वहीं अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष गोविंद प्रसाद ने सभी लोगों से 2024 लोकसभा चुनाव के लिए अभी से जुटने का आह्वान किया उन्होंने कहा 2024 लोकसभा चुनाव में पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक बार भाजपा फिर से केंद्र में सरकार बनाने जा रही है उन्होंने कहा सीएम धामी के नेतृत्व में प्रदेश लगातार तरक्की की सीढ़ियां चढ़ता जा रहा है तथा भ्रष्टाचार के खिलाफ धामी सरकार कड़े एक्शन ले रही है अभियान में विनोद गोरखा पूर्व जिलामहामंत्री अनुसूचित मोर्चा, राजेंद्र प्रसाद मंडल अध्यक्ष, हरीश राम मंडल महामंत्री, मनोज कालाकोटी मंडल महामंत्री , रघुराज , दीपकमल गहतोड़ी आदि लोग मौजूद रहे।

जरूरी खबरें