Sunday 10th of May 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के प्रभावी अनुपालन हेतु डीएम के सख्त निर्देश लापरवाही पर होगी कठोर कार्रवाई

चंपावत:ऑनलाइन दवा बिक्री का विरोध 20 मई को बंद रहेंगे मेडिकल स्टोर

लोहाघाट:3 जून से 11 जून तक रामलीला मंच लोहाघाट में कुमाऊनी भाषा में होगा राम कथा का आयोजन 12 को भंडारा

लोहाघाट:आईटीबीपी की 36वीं वाहिनी में मातृ शक्ति को सलाम, हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मदर्स डे।

चंपावत:“हर खेत को पानी” जिओलाइन सिंचाई टैंकों से चम्पावत में बदल रही किसानों की तस्वीर

: लोहाघाट:2024 लोकसभा चुनाव में पांचों सीट जीतेगी कांग्रेस : विधायक अधिकारी

Laxman Singh Bisht

Tue, Aug 1, 2023
लोहाघाट के कांग्रेसी विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने कहा 2024 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस लोकसभा की सभी पांच सीटों पर अपना परचम लहरायेगी, लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान आगामी लोकसभा चुनावों की तैयारियों पर चर्चा की गई। ब्लाक अध्यक्ष प्रहलाद सिंह अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। विधायक अधिकारी ने कहा कि भाजपा शासन काल में लोग मंहगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार से तंग आ चुके हैं। लोगों ने भाजपा को सबक सिखाने का मन बना लिया है। विधायक अधिकारी ने कहा आगामी 2024 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीट में अपना परचम लहराएगी तथा केंद्र में कांग्रेस के नेतृत्व में सरकार बनेगी। विधायक अधिकारी ने कार्यकर्ताओं को अभी से एकजुट होकर पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करने पर जोर दिया। विधायक ने कार्यकर्ताओं से गांव गांव ,घर घर जाकर अधिक से अधिक संख्या में लोगों को पार्टी से जोडऩे पर जोर दिया इस दौरान विधायक अधिकारी ने कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनकर उनका समाधान किया। बैठक में महेश अधिकारी, निर्मल नाथ, मोहन सिंह, धन सिंह, जीत सिंह अधिकारी, ललित अधिकारी, होशियार सिंह सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहें।

जरूरी खबरें