Thursday 26th of March 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:व्यावसायिक सिलेंडरों की आपूर्ति ठप कारोबारी परेशान व्यापार संघ का एसडीएम को ज्ञापन।

लोहाघाट : कोली झील मे फिल्म अर्जियां: द जस्टिस ऑफ गोलजू’ की शूटिंग पालिकाध्यक्ष ने दिया क्लैप।

ऋषिकेश:एम्स की छठी मंजिल पर चड़े मरीज ने कूदने की कोशिश किसी तरह बचाई गई जान। मचा हड़कंप

लोहाघाट:02 अप्रैल को लोहाघाट में रोजगार मेला 2 हजार पदों पर होगी सीधी भर्ती युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

चंपावत:घरेलू गैस सिलेंडर ₹950 में ही उपलब्ध, ओवररेटिंग की खबरें भ्रामक: जिला पूर्ति अधिकारी

: लोहाघाट के पूर्व भाजपा विधायक फर्त्याल ने वर्तमान कांग्रेसी विधायक अधिकारी पर विधायक निधि में जनता को गुमराह करने का लगाया गंभीर आरोप

Laxman Singh Bisht

Fri, Jun 30, 2023
लोहाघाट के पूर्व भाजपा विधायक फर्त्याल ने वर्तमान कांग्रेसी विधायक अधिकारी पर विधायक निधि में जनता को गुमराह करने का लगाया गंभीर आरो लोहाघाट विधानसभा के पूर्व भाजपा विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने वर्तमान कांग्रेसी विधायक खुशाल सिंह अधिकारी पर अपनी विधायक निधि में जनता को गुमराह करने के गंभीर आरोप लगाए शुक्रवार को पूर्व विधायक फर्त्याल ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान कांग्रेसी विधायक खुशाल सिंह अधिकारी जनता को उनकी विधायक निधि में कोर्ट द्वारा रोक लगाने की झूठी बात बताकर गुमराह कर रहे हैं जबकि कोर्ट ने उनकी विधायक निधि में कोई भी रोक नहीं लगाई है फर्त्याल ने दावा करते हुए कहा कि अगर मेरी बात झूठी निकली तो मैं राजनीति से सन्यास ले लूंगा और विधायक अधिकारी का दामन थाम लूंगा फर्त्याल ने बताया कि जबकि 8 करोड़ 45 लाख रुपए विधायक निधि रिलीज हो चुकी है जबकि विधायक अधिकारी के द्वारा विधानसभा में अभी तक मात्र 1 करोड़ 41 लाख रुपए ही विधायक निधि के खर्च करें है और 7 करोड 4 लाख रूपए लगभग उनकी विधायक निधि का सीडीओ ऑफिस में डंप पर पड़ा हुआ है और विधायक जनता को विधायक निधि में कोर्ट की रोक लगने की झूठी बात कहकर गुमराह कर रहे हैं जिस कारण विधानसभा के कई विकास कार्य रुक गए हैं फर्त्याल ने कहा अगर यह बात सत्य है तो विधायक अधिकारी कोर्ट का आदेश सार्वजनिक करें उन्होंने जनता से ऐसे जनप्रतिनिधियों से सावधान रहने की अपील करी है मालूम हो फर्त्याल और अधिकारी आपस में कट्टर प्रतिद्वंदी है दोनों ही विधानसभा चुनाव में एक एक बार एक दूसरे को पटखनी दे चुके हैं फर्त्याल के द्वारा 2022 विधानसभा चुनाव में विधायक अधिकारी पर तथ्य छुपाने का आरोप लगाते हुए उच्च न्यायालय नैनीताल में उनकी विधायकी को रद्द करने की याचिका दायर की गई है इन दोनों दिग्गजों की यह लड़ाई अब सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच चुकी है अब आने वाला वक्त ही बताएगा फैसला किसके पक्ष में जाएगा

जरूरी खबरें