Monday 10th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:जनता मिलन में आए 100 आवेदन, 13 लाभार्थियों के तुरंत बने आयुष्मान कार्ड

लोहाघाट:वरिष्ठ भाजपा नेता सतीश चंद्र पांडे बने भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य।

चंपावत:मुख्यमंत्री की घोषणा को मिली मंजूरी, सेलागाड़ से कोटकेन्द्री तक बनेगा संपर्क मार्ग

लोहाघाट:बोतोड़ी घाट में सरयू नदी में युवक के बहने की सूचना पुलिस मौके पर।

लोहाघाट:प्रसिद्ध नगरूघाट मंदिर में चला स्वच्छता व पौध रोपण अभियान

सूचना

: उत्तरकाशी में भाजपा कार्यकर्ताओं के विरोध का सामना करना पड़ा मुख्यमंत्री धामी को, भाजपा कार्यकर्ताओं ने उपेक्षा का लगाया आरोप

Laxman Singh Bisht

Sun, Jun 11, 2023
कार्यकर्ताओं के विरोध का सामना  करना पड़ा मुख्यमंत्री धामी को उत्तरकाशी के दो दिवसीय दौरें पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दोंरे के आखिरी दिन भाजपा कार्यकर्ताओं के विरोध का सामना करना पड़ा दर असल मुख्यमंत्री ने जिला सभागार में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक रखी थी जिसमें जनपद के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं के नाम तक नहीं थे जिससे भाजपा कार्यकर्ता काफी नाराज हो गए और जिन लोगों को बैठक में बुलाया गया था उन के चयन पर विरोध कर रहे कार्यकर्ताओं का कहना है कि भाजपा जिला अध्यक्ष ने मनमाने ढंग से सूची प्रशासन को दी है और जो बैठक में बैठे हैं वह सब फर्जी कार्यकर्ता है भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएम धामी से कहा जिस प्रकार से जमीनी कार्यकर्ताओं की अनदेखी करी जा रही है उसका असर आने वाले लोक सभा एवं स्थानीय निकाय के चुनाव में देखने को मिलेगा नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा जिन्होंने हमेशा पार्टी का विरोध किया आज उन्हें सम्मान दिया जा रहा है और जमीनी कार्यकर्ताओं की अनदेखी करी जा रही है वही सीएम धामी के द्वारा नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया गया

जरूरी खबरें