Monday 10th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:जनता मिलन में आए 100 आवेदन, 13 लाभार्थियों के तुरंत बने आयुष्मान कार्ड

लोहाघाट:वरिष्ठ भाजपा नेता सतीश चंद्र पांडे बने भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य।

चंपावत:मुख्यमंत्री की घोषणा को मिली मंजूरी, सेलागाड़ से कोटकेन्द्री तक बनेगा संपर्क मार्ग

लोहाघाट:बोतोड़ी घाट में सरयू नदी में युवक के बहने की सूचना पुलिस मौके पर।

लोहाघाट:प्रसिद्ध नगरूघाट मंदिर में चला स्वच्छता व पौध रोपण अभियान

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत:ज़िला पंचायत सीट भंडारबोरा में शैलेश जोशी ने 25 वोटों से निकटतम प्रतिद्वंदी कमल रावत को दी मात

Laxman Singh Bisht

Fri, Aug 1, 2025

कमल रावत ने प्रशासन पर सोशल मीडिया में लगाए गई गंभीर आरोप चंपावत जिले की चर्चित भंडार बोरा सीट में कांटे के मुकाबले में भाजपा समर्थित प्रत्याशी शैलेश जोशी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कमल रावत को मात्र 25 बोटो से हराकर इस चर्चित जिला पंचायत सीट पर कब्जा जमा लिया। मुकाबला अंत तक रोमांचक बना रहा पर अंत में शैलेश जोशी ने मात्र 25 बोटो से जीत हासिल की। वही कमल रावत ने सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें जानबूझकर हराने का आरोप लगाया है। कमल रावत ने कहा उनके 50 मतो को जानबूझकर इनवेलिड करार दिया गया जब उन्होंने रिटर्निंग ऑफिसर से रिकाउंटिंग की मांग की तो उनकी इस मांग को भी ठुकरा दिया गया। पुलिस ने उनके समर्थकों पर लाठीचार्ज किया गया। कहा शासन के इशारे पर लोकतंत्र की हत्या की गई है मालूम हो इस सीट पर कमल रावत को हाईकोर्ट की डबल बेंच से चुनाव लड़ने की अनुमति मिली थी। वहीं भाजपा समर्थित प्रत्याशी शैलेश जोशी की जीत पर उनके समर्थकों ने जीत का जश्न मनाया और उन्हें शुभकामनाएं दी। शैलेश जोशी ने क्षेत्र की जनता को अपना आशीर्वाद देने के लिए धन्यवाद दिया।

जरूरी खबरें