Monday 10th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:जनता मिलन में आए 100 आवेदन, 13 लाभार्थियों के तुरंत बने आयुष्मान कार्ड

लोहाघाट:वरिष्ठ भाजपा नेता सतीश चंद्र पांडे बने भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य।

चंपावत:मुख्यमंत्री की घोषणा को मिली मंजूरी, सेलागाड़ से कोटकेन्द्री तक बनेगा संपर्क मार्ग

लोहाघाट:बोतोड़ी घाट में सरयू नदी में युवक के बहने की सूचना पुलिस मौके पर।

लोहाघाट:प्रसिद्ध नगरूघाट मंदिर में चला स्वच्छता व पौध रोपण अभियान

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : चंपावत:जिला पंचायत में भाजपा की शानदार बोहनी दो जिला पंचायत सदस्य बने निर्विरोध।

Laxman Singh Bisht

Thu, Jul 10, 2025

मनीषा कालाकोटी और पुष्कर राम का जिला पंचायत सदस्य पद पर निर्विरोध चयन तय।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जिले चंपावत में पंचायत चुनाव में भाजपा की शानदार बोहनी हुई है। जिला पंचायत सदस्य के लिए भाजपा समर्थित दो प्रत्याशी निर्विरोध जिला पंचायत सदस्य बने हैं ।जिले की लोहाघाट विधानसभा की रेगांव जिला पंचायत सीट से भाजपा समर्थित प्रत्याशी मनीषा कालाकोटी और सीमांत मटियानी सीट से पुष्कर राम अकेले प्रत्याशी के तौर पर अब मैदान में है ।जिस कारण दोनों का निर्वाचन तय है सिर्फ औपचारिक ऐलान होना बाकी है। जिला पंचायत की रेगांव सीट से उम्मीदवार ललिता देवी, पूजा और प्रभादेवी तथा मटियानी सीट से पवन राम व दीपक टमटा ने आज 10 जुलाई को अपना नामांकन वापस ले लिया है। कल नाम वापसी की अंतिम तिथि है। वहीं भाजपा के दो जिला पंचायत सदस्य निर्विरोध होने से भाजपा में खुशी की लहर है ।भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता एक दूसरे को बधाई देने में लगे हुए हैं।

जरूरी खबरें