Thursday 26th of March 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:व्यावसायिक सिलेंडरों की आपूर्ति ठप कारोबारी परेशान व्यापार संघ का एसडीएम को ज्ञापन।

लोहाघाट : कोली झील मे फिल्म अर्जियां: द जस्टिस ऑफ गोलजू’ की शूटिंग पालिकाध्यक्ष ने दिया क्लैप।

ऋषिकेश:एम्स की छठी मंजिल पर चड़े मरीज ने कूदने की कोशिश किसी तरह बचाई गई जान। मचा हड़कंप

लोहाघाट:02 अप्रैल को लोहाघाट में रोजगार मेला 2 हजार पदों पर होगी सीधी भर्ती युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

चंपावत:घरेलू गैस सिलेंडर ₹950 में ही उपलब्ध, ओवररेटिंग की खबरें भ्रामक: जिला पूर्ति अधिकारी

: सीएम धामी के स्वागत के लिए मंच में ना बुलाए जाने पर भड़की भाजपा महिला मोर्चा पदाधिकारी

Laxman Singh Bisht

Sat, Jun 3, 2023
  शनिवार को चंपावत में सीएम पुष्कर सिंह धामी के दौरे के दौरान भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों व कार्यकत्रियों को सीएम धामी के स्वागत के लिए मंच में ना बुलाने पर भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारिया व कार्यकत्रिया भड़क  गई महिला मोर्चा पदाधिकारियों ने कहा महिला मोर्चा ने सीएम धामी को जिताने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाया तथा पार्टी को मजबूत बनाने के लिए रात दिन कार्य कर रही हैं उन्होंने कहा इतनी दूर से मोर्चा की महिलाएं सीएम का स्वागत करने चंपावत पहुंची थी पर उनको सीएम के स्वागत के लिए तक मंच में नहीं बुलाया गया जो कि सरासर महिला मोर्चा का अपमान है महिला मोर्चा पदाधिकारियों ने काफी देर मंच के बाहर हंगामा काटा अन्य वरिष्ठ नेताओं के द्वारा समझाने के बाद महिला मोर्चा की पदाधिकारी मानी हालांकि महिला मोर्चा पदाधिकारियों ने कहा यह उनकी अंदरूनी लड़ाई है जिसे ठीक कर लिया जाएगा मामले ने तूल इसलिए पकड़ा शुरू में मंच संचालकों के द्वारा महिला मोर्चा को सीएम के स्वागत के लिए नहीं बुलाया गया तथा सीएम का कार्यक्रम समाप्त होने के बाद महिला मोर्चा को मंच में आने को कहा गया जिसके चलते इस मामले ने तूल पकड़ा और महिला मोर्चा की पदाधिकारी भड़क गई

जरूरी खबरें