रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत:रीठा साहिब में 1 किलो 139 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार। रीठा साहिब पुलिस की बड़ी कार्यवाही।
Laxman Singh Bisht
रीठा साहिब में 1 किलो 139 ग्राम चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार।
रीठा साहिब पुलिस की बड़ी कार्यवाही।
रीठा साहिब (चंपावत)।एसपी चंपावत रेखा यादव के निर्देश पर चंपावत पुलिस के द्वारा लगातार नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। एसपी चंपावत के निर्देश पर रीठा साहिब पुलिस , एसओजी व एएनटीएफ ने थानाध्यक्ष रीठा साहिब भुवन आर्य के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई करते हुए 1 किलो 139 ग्राम चरस के साथ एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष ने बताया कल रीठा साहिब के मेला चौक में चेकिंग के दौरान पैदल जा रहे मदन राम निवासी अमजड़ (रीठा साहिब) की चेकिंग की गई तो उसके पास से 01 किलो 139 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। थाना अध्यक्ष ने बताया आरोपी मदन राम को पुलिस के द्वारा तत्काल गिरफ्तार किया गया तथा थाना रीठा साहिब में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आज बुधवार को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। थाना अध्यक्ष ने बताया पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया वह चरस को मोहन सिंह पुत्र गंगा सिंह निवासी सलक जिला नैनीताल से लेकर आया था। थाना अध्यक्ष ने बताया नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष रीठा साहिब भुवन आर्य, एसआई प्रकाश भट्ट, हेड कांस्टेबल राजेश राणा , ललित श्रीवास्तव धर्मेंद्र कुमार कॉन्स्टेबल राजकुमार ललित चौधरी उमेश राज आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
लोहाघाट :बड़ौली सुद्रका में जंगल के बीच रातों-रात काट दी गई सड़क पेड़ों को बड़ा नुकसान
चंपावत:जिलाधिकारी ने पशुपालकों के साथ की सकारात्मक वार्ता।भुगतान में देरी के कारणों की होगी जांच रोस्टर बनाकर नियमित होगा डेयरी का निरीक्षण
बाराकोट: रेगडु में दुर्गा अष्टमी के व्रत पर महिलाओं द्वारा निकाली गई कलश यात्रा ।
बाराकोट:जीआईसी बापरू में खेल महाकुंभ प्रतियोगिता का हुआ समापन
लोहाघाट:बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर उदिता पाटनी को झूमाधुरी नंदाष्टमी महोत्सव में किया गया सम्मानित।
चंपावत:उत्तराखंड की लोक संस्कृति की पहचान है चंपावत का मां नंदा सुनंदा महोत्सव भव्य झांकी व कलश यात्रा के साथ महोत्सव का हुआ श्रीणेश
चंपावत:पीएम मोदी के जन्मदिन पर चंपावत जिले मे गांव से लेकर शहर तक जले ‘आशीर्वाद के दिये’
बाराकोट:21 से 26 अक्टूबर तक आयोजित होगा, बाराकोट का प्रसिद्ध लड़ीधूरा महोत्सव
लोहाघाट में बच्चों में वायरल फीवर का प्रकोप छुट्टी के दिन भी उपचार में जुटे रहे बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ज्ञान प्रकाश।
लोहाघाट:न्याय पंचायत डुमडाई में खेल महाकुंभ 2026 का हुआ समापन