Sunday 9th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:सड़क कनेक्टिविटी क्षेत्र में तेजी से हो रहा कार्य। गांवो को तेजी से जोड़ा जा रहा है सड़क मार्ग से: अजय टम्टा

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

दून:मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित

लोहाघाट:भारी भूस्खलन से लोहाघाट डिग्री कॉलेज मार्ग बंद कई गांवो का कटा संपर्क।

सूचना

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : 80 मिनट तक चिल्लाता रहा सॉफ्टवेयर इंजीनियर पापा बचा लो में मरना नहीं चाहता

Laxman Singh Bisht

Mon, Jan 19, 2026

80 मिनट तक चिल्लाता रहा सॉफ्टवेयर इंजीनियर पापा बचा लो में मरना नहीं चाहतानोएडा के सेक्टर-150 में घने कोहरे के कारण हुए एक दर्दनाक हादसे में 27 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की डूबने से मौत हो गई। रात उनकी कार दीवार तोड़कर 30 फीट गहरे पानी से भरे गड्ढे में जा गिरी थी। कार डूबने के दौरान युवराज छत पर चढ़कर करीब 80 मिनट तक मदद की गुहार लगाते रहे और अपने पिता को फोन पर आखिरी बार कहा, "पापा, मुझे बचा लो में मरना नहीं चाहता".घटनास्थल पर पुलिस और दमकल विभाग की टीमें पहुंचीं, लेकिन घने कोहरे, बर्फीले पानी और गड्ढे में लोहे की सरिया होने के कारण कोई भी तुरंत पानी में उतर नहीं सका। युवराज ने रात 12:20 बजे पिता को सूचना दी थी, लेकिन करीब 1:45 बजे उनकी आवाज आनी बंद हो गई और वह कार समेत डूब गए। एनडीआरएफ की टीम के पहुंचने तक बहुत देर हो चुकी थी। कई घंटों के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सुबह 4:30 बजे उनका शव बरामद किया गया।

जरूरी खबरें